एक्सप्लोरर

UP Politics: बस्ती में बीजेपी विधायक और सपा नेता के बीच 'तू-तू मैं-मैं', जानें क्यों आई ये नौबत

Basti News: बस्ती में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई ने सियासी रंग ले लिया है, बीजेपी और समाजवादी पार्टी नेता के बीच जमकर जुबानी जंग हुई. नौबत ये हुई कि सपा नेता ने बीजेपी नेता के लिए गाली इस्तेमाल की.

Basti News: निकाय चुनाव के दौरान भाजपा के विधायक और सपा के चेयरमैन के बीच हुई गाली गलौज और धमकी को लेकर अदावत आज भी चली आ रही है. एक दुकानदार की दुकान पर बुलडोजर चलाने के लिए भाजपा के विधायक ढाल बनकर खड़े हो गए तो सपा के चेयरमैन ने आस्तीन चढ़ा ली और सोशल मीडिया पर आकर भाजपा विधायक अजय सिंह को जमकर खरी खोटी सुना दी. 

एक तरफ विधायक की तरफ से दलील दी गई कि गरीब के रोजगार को बेवजह हटाना नगर पंचायत की तानाशाही है तो वही सपा के चेयरमैन ने इसे विकास में रोड़ा करार देते हुए बयान दिया. जिसके बाद अब विधायक और सपा नेता के बीच चल रही खींचतान खुलकर सड़क पर आ गई. दोनो नेता एक दूसरे को कोश रहे, विधायक खुद मौके पर पहुंचकर गरीब की मदद की जिसके बाद ये मामला अब राजनैतिक रंग लेता नजर आ रहा.

अतिक्रमण बना विवाद की जड़
बस्ती के हरैया बाजार स्थित पुरानी तहसील के सामने ठेले पर चाय बेचने वाले राम गोपाल गुप्ता की दुकान को गुरुवार दोपहर को नगर पंचायत द्वारा हटा दिया गया था. शाम को स्थानीय विधायक अजय सिंह के विशेष हस्तक्षेप से चाय दुकानदार की दुकान पुनः स्थापित कराई गई. विधायक अजय सिंह ने बताया कि दुकानदार रामगोपाल गुप्ता को बिना किसी परमिट, परमिशन के तोड़फोड़ कर भगा दिया गया था जिसको पुनः स्थापित करा दिया गया है. 

भाजपा विधायक ने कहा कि, नगर पंचायत द्वारा इस तरह का व्यवहार दुकानदारों के प्रति उचित नहीं है. कहा कि हरैया बड़ी बाजार है यहां पर हजारों की संख्या में छोटे दुकानदार दुकान लगाकर अपना और परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं. यह दुकानदार अपने भरण पोषण के साथ-साथ समाज के लोगों के दैनिक आवश्यकता की चीजों को मुहैया कराकर समाजसेवा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हरैया बाजार ही नहीं पूरे विधानसभा में यदि किसी दुकानदार के साथ दुर्व्यवहार होता है उनको उजाड़ने का कार्य किया जाता है तो उसके साथ हम पूरी तरीके से खड़े हैं किसी को उजड़ने नहीं दिया जाएगा.

ये भी पढे़ं: UP Crime News: औरैया में खेत में मानव कंकाल मिलने से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget