एक्सप्लोरर

Women Reservation: पीएम मोदी के सम्मान में BJP महिला मोर्चा का सम्मेलन, 30 अक्टूबर तक होगा आयोजन

Uttarakhand News: नवरात्र के पावन पर्व पर बीजेपी महिला मोर्चा सम्मेलन कर रहा है. मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण पर ऐतिहासिक कदम उठाया है.

Nari Shakti Vandan Adhiniyam For Women Reservation: राष्ट्रपति की मंजूरी से महिला आरक्षण पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम कानून बन गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में बीजेपी महिला मोर्चा सम्मेलन आयोजित कर रहा है. बीजेपी ने नवरात्र के पावन पर्व पर मंडल स्तरीय सम्मेलन 30 अक्टूबर तक करने का फैसला लिया है. महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि नवरात्र में दुर्गा के नव रूपों की पूजा हो रही है. ऐसे में बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान करने के लिए 30 अक्टूबर तक सम्मेलन कर रहा है. उन्होंने महिला आरक्षण बिल संसद से पास होने पर पीएम मोदी की सराहना की.

बीजेपी महिला मोर्चा का पीएम मोदी के सम्मान में कार्यक्रम

आशा नौटियाल ने कहा कि पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण पर ऐतिहासिक कदम उठाया है. नारी शक्ति वंदन अधिनियम कानून से महिलाएं राजनीतिक तौर पर सशक्त होंगी. महिलाओं के लिए आरक्षण का फैसला भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा. आरक्षण का कानून बन जाने से 33 प्रतिशत महिलाओं को विधानसभा और संसद में पहुंचने का अवसर मिलेगा. महिला जनप्रतिनिधि विधानसभा और संसद में महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ उठा सकेंगी. बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने बताया कि सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है.

नए वोटर्स को लोकतंत्र में मतदान का बताया जा रहा महत्व

बीजेपी की डबल इंजन सरकार समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित है. बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कायम कर रही हैं. बूथ स्तर पर उनके लिए सेल्फी विद लाभार्थी का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है. लाभार्थियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं को भी सम्मेलन का न्योता दिया जा रहा है. बीजेपी महिला मोर्चा की एक कार्यकर्ता 10 लाभार्थियों के साथ सेल्फी ले रही है. नए मतदाताओं के साथ भी कार्यकर्ता बैठकें कर रही हैं. प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि नए मतदाताओं को लोकतंत्र में मतदान का महत्व बताया जा रहा है. बीजेपी महिला मोर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में प्रदेश स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. 

Uttarakhand Politics: 'हताश और निराश हैं हरीश रावत', सावरकर को विभाजन का जिम्मेदार बताने पर भड़की BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget