एक्सप्लोरर

Uttarakhand Politics: 'हताश और निराश हैं हरीश रावत', सावरकर को विभाजन का जिम्मेदार बताने पर भड़की BJP

Uttarakhand News: विनायक दामोदर सावरकर को देश के विभाजन का जिम्मेदार बताए जाने पर उत्तराखंड की सियासत में हंगामा मच गया. बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बयान पर हमला बोला है.

Uttarakhand Politics: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) के विनायक दामोदर सावरकर  (Veer Savarkar) पर दिए बयान से उत्तराखंड की सियासत गरमा गई है. बीजेपी (BJP) ने पलटवार करते हुए हरीश रावत को हताशा और निराशा से भरा हुआ व्यक्ति बताया है. प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हरीश रावत ने बयानबाजी शुरू कर दी है. उन्होंने बयान को मुस्लिम तुष्टिकरण से जोड़ा. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पूर्व सीएम मुस्लिम तुष्टिकरण का कार्ड खेल रहे हैं. उन्होंने कहा कि विनायक दामोदर सावरकर का अपमान कर हरीश रावत 2024 का लोकसभा चुनाव जीतना चाहते हैं. उन्होंने हरीश रावत के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया.

हरीश रावत के बयान पर बीजेपी का पलटवार

भट्ट ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार तय है. हरीश रावत को कांग्रेस की हार का डर सता है. इसलिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की कोशिश का करारा जवाब मिलेगा. 2024 में एक बार फिर कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ेगी. प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर बीजेपी का परचम लहराएगा. महेंद्र भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड की राष्ट्रवादी जनता मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मुद्दे की तरह तुष्टिकरण का भी करारा जवाब देगी.

मुस्लिम तुष्टिकरण का कार्ड खेलने का आरोप

बता दें कि हरिद्वार दौरे पर गए पूर्व मुख्यंत्री हरीश रावत ने देश के विभाजन का जिम्मेदार विनायक दामोदर सावरकर को ठहराया था. उन्होंने कहा कि सबसे पहले अलग देश की मांग करनेवाले विनायक दामोदर सावरकर थे. हरीश रावत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुसलमानों के लिए अलग देश की मांग सबसे पहले वीर सावर ने उठाई थी. उन्होंने कहा कि विनायक दामोदर सावरकर की मांग को आगे बढ़ाते हुए जिन्ना ने पाकिस्तान की बात की. बता दें कि हरीश रावत हरिद्वार लोकसभा सीट का संसद में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. इस बार फिर से हरिद्वार की सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री की नजर है. 

UP News: लोकसभा चुनाव से पहले कुर्मी वोट बैंक को साधने की जुगत में लगी बीजेपी, जानें क्या है खास रणनीति?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget