एक्सप्लोरर

यूपी: यमुना एक्सप्रेसवे पर किसानों के धरने में महिलाएं भी शामिल हुईं, हाईवे पर लगा जाम

किसान आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. राज्यों को जोड़ने वाले एक्सप्रेस वे पर किसान धरने पर बैठे हैं, जिसके चलते आम लोगों को दिक्कतें हो रही हैं. रविवार को एक्सप्रेस वे पर किसान नेता की गिरफ्तारी के बाद महिलाएं धरने पर बैठ गईं.

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बाजना स्थित मोरकी कॉलेज मैदान में धरना दे रहे किसान नेता रामबाबू कटेलिया को पुलिस ने शनिवार रात हिरासत में ले लिया. इससे नाराज महिलाओं ने रविवार की सुबह अवाखेड़ा गांव के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर पेड़ डालकर जाम लगा दिया. इस दौरान एक्सप्रेस-वे पर दो किलोमीटर तक जाम लग गया. महिलाओं ने हिरासत में लिए गए किसान नेता को छुड़वाने की मांग की. यह मांग पूरी होने के बाद ही महिला किसानों ने रास्ता खोला.

कटेलिया के समर्थन में उग्र हुई महिलाएं

मांट के क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि रविवार को पुलिस ने किसान कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबाबू कटेलिया को निषेधाज्ञा उल्लंघन के कारण हिरासत में ले लिया था लेकिन महिलाओं के उग्र होने के कारण इलाके की शांति-व्यवस्था में व्यवधान आने की आशंका के चलते उन्हें छोड़ना पड़ा.

हाईवे किया जाम

दरअसल, कटेलिया के नेतृत्व में आठ मांगों को लेकर मोरकी इंटर कॉलेज बाजना में धरना-प्रदर्शन चल रहा है. शनिवार को रात करीब 11 बजे उप जिलाधिकारी (मांट) श्याम अवध चौहान और क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र चौहान ने धरना स्थल पर पहुंच कर कटेलिया को मनाने का प्रयास किया. बाद में उन्हें हिरासत में ले लिया गया. यह जानकारी मिलने पर किसान सुबह होते ही बड़ी संख्या में धरना स्थल पर एकत्र हो गए और महिलाओं ने अवाखेड़ा गांव के नजदीक एक्सप्रेस-वे पर पहुंच कर नोएडा से आगरा जाने वाले रास्ते पर पेड़ डालकर जाम लगा दिया.

ये भी पढ़ें.

यूपी: किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी का जिला मुख्यालयों पर अहिंसात्मक प्रदर्शन,अखिलेश बोले-सरकार हठधर्मी है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget