एक्सप्लोरर

शामली: अस्पताल में नहींं मिला डॉक्टर, महिला ने टॉयलेट में ही बच्चे को जन्म दिया

शामली में डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई है। यहां पर डॉक्टर के न मिलने पर दर्द से कराहती महिला ने टॉयलेट में ही बच्चे को जन्म दिया। जब इस बात की जानकारी अस्पताल कर्मचारियों के मिली तो आनन फानन में महिला को वार्ड में शिफ्ट किया गया

शामली, एबीपी गंगा। शामली जनपद के कांधला सीएचसी में डॉक्टरों की घोर लापरवाही देखने को मिली। जहां पर कांधला कस्बा निवासी एक महिला ने अस्पताल में बने टॉयलेट में बच्चे को जन्म दे दिया है। आरोप है कि अस्पताल में अव्यवस्थाओं व डॉक्टरों की अनदेखी के चलते महिला को परेशानी हुई है और उसे महिला को अस्पताल में समय पर उपचार नहीं मिल सका। जिस कारण महिला को प्रसव पीड़ा हुई, दर्द में छटपटाती महिला ने टॉयलेट में ही बच्चे को जन्म दे दिया। नवजात के जन्म के बाद परिजनों ने हॉस्पिटल में हंगामा खड़ा कर दिया। जिसके बाद एकाएक डॉक्टर एकजुट हो गए और आनन फानन में पीड़ितों को वार्ड में शिफ्ट किया। फिलहाल महिला व उसी नवजात बेटे की हालत सामान्य है।

दरअसल मामला कांधला थाना क्षेत्र के मौहल्ला खेल का है...जहां पर खेल मौहल्ला निवासी महिला खुशनुमा को प्रसव पीड़ा होने लगी...जिसके बाद पीड़ित महिला को उसकी सास साजो कांधला सीएचसी में ले गयी...जैसे ही वह हॉस्पिटल पहुंचे तो पीड़िता को सास साजो के मुताबिक हॉस्पिटल में डॉक्टर्स नहीं थे। पूछने पर बताया गया कि डॉक्टर खाना बनाने के लिए घर पर गयी हुई है...लेकिन पीड़ित महिला खुशनुमा की प्रसव पीड़ा कम होने का नाम नहीं ले रही और अचानक से दर्द ज्यादा बढ़ गया और दर्द में तड़पते हुए महिला खुशनुमा हॉस्पिटल में बने टॉयलेट में जा घुसी...और वहीं पर बच्चे को जन्म दे दिया। नवजात की किलकारी हॉस्पिटल में गूंजने लगी और जब परिजनों को इस लापरवाही का पता लगा तो हॉस्पिटल पहुंच कर जमकर हंगामा काटा।

टॉयलेट में बच्चे के जन्म के बाद हॉस्पिटल स्टाफ में अफरा तफरी मच गई और आनन फानन में महिला को जच्चा बच्चा वार्ड में शिफ्ट किया। जब हमने डॉक्टरों से सवाल किया तो उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए उल्टा मरीज का ही दोषी बता डाला...डॉक्टरों की दलील है कि उक्त महिला उनके पास तक नहीं पहुंची वह पहले ही टॉयलेट में चली गयी और वहीं पर बच्चे को जन्म दे दिया...जब हमें जानकारी हुई तो तत्काल महिला व उसके नवजात बच्चे को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है...जहां पर दोनों की हालात सामान्य है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि डॉक्टरों की इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन ? इस लापरवाही में महिला की जान भी जा सकती थी...लेकिन अब जिम्मेदारी उठाने के लिए कोई नहीं है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget