एक्सप्लोरर

Uttar Pradesh प्रतापगढ़ से नोएडा आ रही महिला के साथ चलती बस में दुष्कर्म, बस समेत एक आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में दुष्कर्म की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. निजी बस से अपने पति के पास आ रही महिला के साथ चलती बस में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है. पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है, साथ ही बस भी जब्त कर ली गई है

नोएडा. नोएडा में चलती बस में एक महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. लखनऊ और मथुरा के बीच चलती बस में एक महिला के साथ शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस के मुताबिक आरोप लगाने वाली पीड़ित महिला प्रतापगढ़ से चलकर नोएडा आ रही थी. इस संबंध में पीड़िता ने नोएडा के थाना 20 में मामला दर्ज कराया है. जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं बस को भी सीज कर दिया गया है.

पीड़िता के अनुसार वह मंगलवार की रात प्रतापगढ़ से अपने दो बच्चे साथ एक प्राइवेट बस में चढ़ी थी. उसे नोएडा अपने पति के पास आना था. महिला का कहना है कि चालक ओर परिचालक ने उसको बस में आगे नहीं बैठने दिया बल्कि सबसे पीछे बैठा दिया. आरोप है कि रास्ते में लखनऊ और मथुरा के बीच चलती बस में महिला के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया गया.

अपने पति को सुनाई आपबीती

जब बस नोएडा पहुंची तो महिला ने शोर मचा दिया और अपने पति को फोन पर आप बीती सुनाई. नोएडा के सेक्टर 45 आने से पहले ही आरोपियों ने महिला को विनायक हॉस्पिटल के पास जबरन उतार दिया और वहां से फरार हो गए. महिला की शिकायत पर सेक्टर 20 थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर सीज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है तो वहीं महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है. बस में मौजूद सवारियों की भी गवाही के लिए तलाश की जा रही है.

डीसीपी महिला सुरक्षा वृन्दा शुक्ला ने इस मामले की जानकारी देते हुये कहा कि सेक्टर 20 थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. यही नहीं एक आरोपी बस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें.

गोंडा: आम के पेड़ को काटने को लेकर खूनी संघर्ष, भाई ने कुल्हाड़ी से कर दी चचेरे भाई की हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
अमेठी में पंचायत मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट पहुंचे ग्रामीण
अमेठी में पंचायत मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट पहुंचे ग्रामीण

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget