एक्सप्लोरर

बसपा सांसद पर रेप की FIR कराने वाली युवती की मौत, सुप्रीम कोर्ट के सामने किया था आत्मदाह

घोसी से सांसद अतुल राय (Atul Rai) पर रेप का केस दर्ज कराने वाली युवती की मौत हो गई है. न्याय की आस में युवती ने सुप्रीम कोर्ट(Supreme Court) के सामने अपने मित्र के साथ खुद को आग हवाले कर दिया था.

BSP MP Atul Rai Case : बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) के सांसद अतुल राय (Atul Rai) पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता आखिरकार मौत से हार गई. उसने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दम तोड़ दिया. न्याय की उम्मीद लेकर दर-दर भटक रही पीड़िता ने अपने दोस्त सत्यम के साथ 16 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) के गेट पर खुद को आग लगा ली थी. उसका आरोप था कि वाराणसी पुलिस (Varanasi Police) सांसद और उसके रिश्तेदारों से मिलकर उसे प्रताड़ित कर रही है. पीड़िता के दोस्त और रेप की घटना के एकमात्र गवाह सत्यम की शनिवार को ही मौत हो गई थी.

सांसद पर लगाया था रेप का आरोप

रेप पीड़िता और उसका दोस्त सत्यम नई दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे. पीड़िता ने मई 2019 को घोसी से बसपा के सांसद अतुल राय पर रेप का आरोप लगाते हुए वाराणसी में केस दर्ज कराया था. अतुल राय फिलहाल जेल में बंद है. नवंबर 2020 में सांसद अतुल राय के भाई ने पीड़िता व उसके दोस्त सत्यम के खिलाफ हनीट्रैप और वसूली के आरोप में वाराणसी में एफआईआर दर्ज कराई थी. इसी महीने वाराणसी की कोर्ट ने पीड़िता के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया था. कोर्ट ने पीड़िता और उसके दोस्त के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था. एकता का कहना था कि वह बलिया में अपने घर पर ही मौजूद थी जो कि वाराणसी पुलिस ने उसे गायब बताकर कोर्ट को गुमराह किया और गैर जमानती वारंट जारी करा दिया.

सुप्रीम कोर्ट के सामने खुद को आग के हवाले किया था

वारंट जारी होने के बाद पीड़िता अपने दोस्त सत्यम के साथ दिल्ली पहुंची जहां दोनों ने फेसबुक लाइव करते हुए सुप्रीम कोर्ट के सामने खुद को आग के हवाले कर दिया. फेसबुक लाइव के दौरान पीड़िता ने सांसद अतुल राय और उनके रिश्तेदारों के साथ ही वाराणसी के एसएसपी अमित पाठक, योगेश, दरोगा संजय राय और पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए थे. पीड़िता का कहना था कि उसे न्याय की अब कोई उम्मीद नहीं है इसीलिए वह जान देने जा रही है. 

इस मामले में एसएसपी अमित पाठक को हटाने के साथ ही कई पुलिसकर्मियों के निलंबन की कार्रवाई की गई थी. आत्मदाह के दौरान पीड़िता और उसका दोस्त सत्यम 85 प्रतिशत झुलस गए थे. दोनों की हालत गंभीर थी. शनिवार को सत्यम और मंगलवार को पीड़िता ने भी दम तोड़ दिया. इस बीच जेल में बंद सांसद अतुल राय ने कोर्ट को एक प्रार्थनापत्र देकर रेप के मामले की फिर से जांच कराने की मांग की है.

ये भी पढ़ें.

DA Hike in Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी का मास्टर स्ट्रोक, फ्रीज़ हुआ डीए 11 फीसदी बढ़ोत्तरी के साथ देने का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
गाजीपुर में रिश्तों का कत्ल! 4 साल के पोते की हत्या के आरोप में दादी हिरासत में
गाजीपुर में रिश्तों का कत्ल! 4 साल के पोते की हत्या के आरोप में दादी हिरासत में
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट

वीडियोज

Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget