एक्सप्लोरर

पोस्टमार्टम के लिए कब्र से 2 महीने बाद निकाला गया महिला का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sultanpur woman postmortem: सुल्तानपुर में एक महिला की लाश को दो महीने बाद कब्र से निकाला गया है. जिला प्रशासन के निर्देश पर महिला का पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया गया है.

Sultanpur News: सुल्तानपुर में दो महीने पहले हुई विवाहिता की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है. जिला प्रशासन (Sultanpur Administration) ने महिला की मौत के कई दिनों के बाद पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया है. दरअसल, महिला के परिजनों ने उसके ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है. जबकि ससुरालवालों का कहना है कि महिला की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है. फिलहाल प्रशासन के निर्देश के बाद शव को कब्र से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है.

बता दें कि ये मामला देहात कोतवाली के सोनबरसा गांव का है. सोनबरसा गांव के रहने वाले शान उल्ला का निकाह 4 साल पहले गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के सैफुल्लागंज की रहने वाली सूफिया से हुआ था. करीब दो महीने पहले सूफिया की तबियत बिगड़ी तो ससुराल वाले उसे इलाज के लिये नर्सिंग होम ले गए. उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई. सूफिया के शव को कब्र में दफना दिया गया था. 

अधिकारी रहे मौजूद
तहसीलदार विदुषी सिंह ने बताया कि सूफिया के परिजनों ने उसके ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है. इसीलिए सूफिया के पोस्टमार्टम की गुहार लगाई गई है. उन्होंने बताया कि इस पर संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन सूफिया का पोस्टमार्टम कराने की इजाजत दी है. प्रशासन के निर्देश पर सदर तहसीलदार और देहात कोतवाली पुलिस के सामने कब्र खुदवाई गई और सूफिया के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें:

Bharat Bandh को कांग्रेस-SP का समर्थन, अखिलेश बोले- BJP के अंदर टूट का कारण बन रहा किसान आंदोलन

UP Election 2022: मंत्रिमंडल विस्तार पर ओपी राजभर का तंज, बोले- बीजेपी ने सब लूट लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget