एक्सप्लोरर

अयोध्या पुलिस जांच करती रही और युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी, पढ़ें पूरा मामला

अयोध्या पुलिस ने युवती की शिकायत पर कदम तो उठाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. वहीं शिकायतकर्ता युवती ने फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी.

अयोध्या: पहले धोखे से शादी फिर इनकार की शिकायत पर पुलिस की लापरवाही के बीच युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.  अब इसे धोखे का शिकार कहें या फिर अयोध्या जनपद की पुलिस की कार्यशैली जिसके कारण एक युवती को अपनी जान गंवानी पड़ी. मृतका ने सप्ताह भर पहले पड़ोस के गांव के रहने वाले युवक पर धोखे से विवाह करने का आरोप लगाया था. जिसकी शिकायत पीड़िता ने अयोध्या जनपद के बीकापुर कोतवाली में और आइजीआरएस पोर्टल पर भी की थी, लेकिन पुलिस मामले की जांच करती रही और आरोपी उसे धमकाते रहे. आखिर सप्ताह भर बीत जाने के बाद कार्रवाई न होने से आहत किशोरी ने अपने ही घर में फंदे से झूल कर जान दे दी.

जानिए पूरा मामला

मामला जनपद अयोध्या के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के पुहपी (तिवारी का पुरवा) का है. जहां बीते 15 मार्च को मृतका ने थाने में एक तहरीर दी, जिसमे बताया कि पड़ोस की एक महिला ने उसे अयोध्या ले जाकर उसका विवाह धोखे से एक युवक से करा दिया और उसकी फोटो भी बनाई. लेकिन बाद में वह युवक शादी से मुकर गया और साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगा. मृतका ने इसकी एक शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर भी की, लेकिन करीब सप्ताह भर बीत जाने के बाद भी पुलिस केवल जांच ही करती रही, जिसके कारण किशोरी ने मौत को गले लगा लिया. जिसके बाद पुलिस से नाराज परिजनों ने मृतका किशोरी के शव के साथ उसी कमरे में बंद कर लिया.

आरोपी युवक की तलाश में जुटी पुलिस

घर के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीण व पुलिस पहुंच गयी. ग्रामीणों और पुलिस के घंटों प्रयास के बाद आखिरकार परिजनों ने दरवाजा खोला और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया. पुलिस की माने तो परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है. वहीं, पुलिस के अधिकारी कहते नजर आ रहे हैं इस मामले में जो भी पुलिसकर्मी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

लापरवाही पाये जाने पर होगी सख्त कार्रवाई

वहीं, सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि, धोखे से शादी के मामले में जांच कराई जा रही थी, इसी दौरान ये हादसा हो गया. उन्होंने कहा कि अगर इस पूरे प्रकरण में कोई लापरवाही सामने आती है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें.

अयोध्या में पुलिस की लापरवाही, थाने में बैठे आरोपी ने अपना गला काटने की कोशिश की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget