एक्सप्लोरर

कासगंज: सो रहे पति पर पत्नी ने धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला, 15 दिन पहले हुई थी शादी

उत्तर प्रदेश के कासगंज में पत्नी ने रात को सोते हुए पति की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया है. हमले में पति बुरी तरह घायल गया. परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी पत्नी को पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. शादी को अभी 15 दिन ही हुए थे, हांथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी. लेकिन इसी दौरान पति-पत्नी के बीच तकरार इतनी बढ़ गयी कि पत्नी ने रात में सोते हुए पति की गर्दन पर खुरपी से जानलेवा हमला कर दिया. पति को गंभीर हालत में कासगंज के जिला अस्पताल से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

मामला कासगंज के थाना ढोलना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव का है. यहां पत्नी ने पति पर उस वक्त जानलेवा हमला किया जब पति सो रहा था. हमला करने के बाद पत्नी मौके से भाग गई और इसी दौरान लहूलुहान हालत में पति किसी तरह कमरे से बाहर निकला. चीख पुकार सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर आ गए. आनन फानन में घायल पति को जिला अस्पताल कासगंज ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.

दरअसल, कासगंज जिले के ढोलना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के रहने वाले ऐदल सिंह की शादी 15 दिन पहले जिले के ही थाना सोरों के नोगवा गांव की सरस्वती नाम की युवती से हुई थी. आरोप है कि पत्नी किसी विजय नाम के शख्स से फोन पर देर तक बात करती थी इसी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होती थी. पति को शक था कि पत्नी फोन पर अपने प्रेमी से बात करती है, जिसे लेकर उसने कई बार पत्नी को डांटा और समझाया.

कासगंज: सो रहे पति पर पत्नी ने धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला, 15 दिन पहले हुई थी शादी

बुधवार रात भी पति ने पत्नी के फोन पर अपने प्रेमी से बात करने के शक में डांट दिया था इसको लेकर दोनो के बीच मारपीट भी हुई थी. देर रात जब पति बिस्तर पर सो रहा था उसी समय मौका पाकर पत्नी ने घर में ही रखी खुरपी से पति की गर्दन पर जानलेवा हमला किया. इस हमले में पति बुरी तरह घायल गया. परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी पत्नी को पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

9 साल की बच्ची ने फोन पर कुछ ऐसा कहा कि हिल गई यूपी सरकार, लखनऊ से रामपुर तक मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी
'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब
'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget