एक्सप्लोरर

UP Politics: मुलायम सिंह यादव को क्यों मिला पद्म विभूषण, सीएम योगी ने बताई ये बड़ी वजह

Padma Vibhushan: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को पद्म विभूषण दिए जाने की वजह सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बताई है.

Padma Awards 2023: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) सहित छह लोगों को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) के लिए चुना गया है. गणतंत्र दिवस (Republic Day) की पूर्व संध्या पर जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई थी. अब सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की इसपर प्रतिक्रिया आई है. 

एक निजी चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में सीएम योगी ने सपा पर जमकर जुबानी हमला बोला. इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि उसी पार्टी के संस्थापक को आपकी सरकार ने पद्म विभूषण पुरस्कार भी दिया है. तब उन्होंने कहा, "ये पार्टी का बड़प्पन है कि अगर जनसेवा के लिए कोई व्यक्ति समर्पित होकर पूरा जीवन कार्य किया है तो उसको सम्मान दे रहे हैं. इसके लिए सपा को कृतज्ञता व्यक्त करनी चाहिए."

Ramcharitmanas Row: सपा में बढ़ी कलह, अपने ही 'जाल' में फंस गए अखिलेश यादव, पार्टी और गठबंधन दोनों में विरोध

सपा को आभार व्यक्त करना चाहिए- सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के प्रति वे आभार व्यक्त करें." हालांकि इससे पहले बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण मिलने पर प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया था. तब उन्होंने कहा था, "भारत सरकार द्वारा देश के पूर्व रक्षामंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव, पूजनीय पिता जी को पद्म भूषण पुरस्करा से विभूषित किए जाने पर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत करती हूं."

लेकिन दूसरी ओर सांसद डिंपल यादव ने कहा था, "जिस तरह नेताजी का कद था, उससे उन्हें पहले ही भारत रत्न मिल जाना चाहिए था. मेरा सरकार से अनुरोध है कि नेताजी को भारत रत्न दिया जाए." जबकि सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने भी नेताजी के लिए भारत रत्न की मांग रखी है. इसके बाद उन्हें भारत रत्न देने की मांग उठी थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget