एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: धनंजय सिंह के आने से पहले पत्नी श्रीकला ने क्यों किया नामांकन? जानें क्या दिया जवाब

UP Lok Sabha Election 2024: जौनपुर लोकसभा सीट से बीएसपी के टिकट पर धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह ने अपना नामांकन कर दिया है. वह इस बार बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए बीएसपी ने जौनपुर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को उम्मीदवार बनाया है. श्रीकला सिंह ने बतौर बीएसपी उम्मीदवार बुधवार को अपना नामांकन किया. वहीं बुधवार की सुबह ही पूर्व सांसद धनंजय सिंह भी बरेली जेल से रिहा कर दिए गए हैं. इन तमाम घटनाक्रम के बीच श्रीकला सिंह ने मीडिया से बात की.

बीएसपी की उम्मीदवार श्रीकला सिंह ने नामांकन करने के बाद कहा- 'आज हमारे लिए बहुत अच्छा दिन है. धनंजय सिंह जी भी रिहा हो गए हैं. आज अच्छा मुहूर्त था और आज मजदूर दिवस भी था. आप जानते हैं मायावती जी भी हमेशा मजदूरों को समर्थन करती रही हैं. उनका आर्शीवाद मिला है और हमने आज नामांकन किया है.'

जब उनसे पूछा गया कि आपने धनंजय सिंह के आने से पहले ही नामांकन कर दिया? तब उन्होंने कहा- 'आपको पता है न और भी नामांकन कर सकते हैं. यह कोई एक बार नहीं है. उन्होंने आज करने के लिए कहा था. वह आज शाम तक पहुंचेंगे. इसके बाद हम जनसभा करके जौनपुरी की जनता का आशीर्वाद लेंगे. सबका बहुत समर्थन मिल रहा है.'

Bomb Threats: नोएडा के DPS स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, अब पुलिस ने अभिभावकों से की ये बड़ी अपील

रिहा हुए धनंजय सिंह
गौरतलब है कि पूर्व सांसद धनंजय सिंह को उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद बुधवार को बरेली जेल से रिहा कर दिया गया. जौनपुर की एमपी-एमएलए अदालत ने गत छह मार्च को सिंह और उनके सहयोगी संतोष विक्रम को, नमामि गंगे परियोजना प्रबंधक अभिनव सिंघल के अपहरण और जबरन वसूली के साल 2020 के मामले में सात साल के कारावास की सजा सुनाई थी.

उन्हें जौनपुर जिला जेल में रखा गया था और बाद में बरेली जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पिछली 27 अप्रैल को सिंह को जमानत दे दी थी, लेकिन जिला अदालत द्वारा सुनाई गई सात साल के कारावास की सजा को निलंबित करने या स्थगित करने की उनकी याचिका को खारिज कर दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget