एक्सप्लोरर

जब कल्याण सिंह बीजेपी की सदस्यता कर रहे थे ग्रहण, तब सीबीआई उनके खिलाफ दे रही थी कोर्ट में अर्जी

संवैधानिक पद पर होने के चलते सीबीआई ने कल्याण सिंह को तलब नहीं किया था लेकिन अब सीबीआई ने अयोध्या प्रकरण की कोर्ट में अर्जी दाखिल की है जिस पर अब 11 सिंतबर को सुनवाई होगी।

लखनऊ, अनुभव शुक्ला। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और कभी बीजेपी के सबसे बड़े हिंदूवादी चेहरा रहे कल्याण सिंह ने सोमवार को एक बार फिर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। सदस्यता ग्रहण करते ही बाबरी विध्वंस मामले में उनकी मुश्किल भी शुरू हो गयी। इधर कल्याण सिंह पार्टी दफ्तर में सदस्यता ग्रहण कर रहे थे तो उधर सीबीआई उन्हें बतौर आरोपी कोर्ट में तलब करने के लिए अर्जी दाखिल कर रही थी।

दरअसल, पहले संवैधानिक पद पर होने के चलते सीबीआई ने कल्याण सिंह को इस मामले में तलब नहीं किया था लेकिन अब सीबीआई ने अयोध्या प्रकरण की कोर्ट में अर्जी दाखिल की है जिस पर अब 11 सिंतबर को सुनवाई होगी। इसी मामले में लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती ,साध्वी ऋतंभरा, महंत नृत्यगोपाल दास जमानत पर हैं।

इससे पहले सोमवार दोपहर कल्याण सिंह राजस्थान से सीधे लखनऊ पहुंचे और उसके बाद उनका काफिला बीजेपी दफ्तर पहुंचा। जहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कल्याण सिंह को दोबारा बीजेपी ज्वाइन कराई। इस दौरान बीजेपी मुख्यालय पर कल्याण सिंह के समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा।

जब कल्याण सिंह बीजेपी की सदस्यता कर रहे थे ग्रहण, तब सीबीआई उनके खिलाफ दे रही थी कोर्ट में अर्जी

बीजेपी ज्वाइन करने के बाद कल्याण सिंह ने अपने आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ का कोई विकल्प नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि 5 साल तक वो राज्यपाल रहने के नाते कुछ नहीं बोलते थे, लेकिन राज्यपाल रहते हुए भी हर दिन 1.30 घंटे यूपी के जिलों का हालचाल लेते रहते थे।

कल्याण सिंह ने कहा की 'बीजेपी पूरे विश्व में सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है। केंद्रीय नेतृत्व का कोई विकल्प नहीं है, आज बीजेपी के सामने कोई पार्टी नहीं है, वहीं अयोध्या के सवाल पर उन्होंने कहा कि अयोध्या बड़ा पवित्र तीर्थस्थल है। राम मंदिर का निर्माण करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा है, मैं इसपर कोई राजनीति नहीं करना चाहता, लेकिन मैं ये जरूर कहना चाहता हूं कि सभी पार्टियां इस मुद्दे पर अपना रुख साफ करें।'

जब कल्याण सिंह बीजेपी की सदस्यता कर रहे थे ग्रहण, तब सीबीआई उनके खिलाफ दे रही थी कोर्ट में अर्जी

योगी सरकार की तारीफ करते हुए कल्याण सिंह ने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि पिछले ढाई साल में उत्तर प्रदेश में कोई भी दंगा नहीं हुआ, ये बताता है कि योगी जी किस तरह से यूपी को बेहतर बना रहे हैं। कल्याण सिंह ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में विपक्षी पार्टियां अपना जनाधार खो चुकी हैं, अब उनकी वापसी मुश्किल है। हालांकि उनसे जब ये पूछा गया कि क्या पिछले 5 सालो में बीजेपी बदल गयी है, क्या आज एक कॉरपोरेट की तरह ये पार्टी चल रही है तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है, उन्होंने कभी बीजेपी को कॉर्पोरेट पार्टी नहीं कहा।

जब कल्याण सिंह बीजेपी की सदस्यता कर रहे थे ग्रहण, तब सीबीआई उनके खिलाफ दे रही थी कोर्ट में अर्जी

कल्याण सिंह बीजेपी में हमेशा से पिछड़ों में एक बड़ा चेहरा रहे हैं। राम मंदिर आंदोलन में कल्याण सिंह की भूमिका किसी से छुपी नहीं है। कभी वो बीजेपी के हिंदुत्व के पोस्टर बॉय हुआ करते थे। एक बार फिर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिला कर बीजेपी एक तरफ जहां उपचुनाव में लोध वोटों को अपने साथ करना चाहती है तो वहीं ढाई साल बाद होने वाले प्रदेश के विधानसभा चुनाव पर भी बीजेपी की नजर है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget