एक्सप्लोरर

जब आशा भोसले ने फोन पर रिकॉर्ड किया गाना

दिग्गज गायिका आशा भोसले उन 200 संगीत कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने राष्ट्र की ²ढ़ शक्ति को बढ़ाने के लिए एक गाना रिकॉर्ड किया है।

दिग्गज गायिका आशा भोसले उन 200 संगीत कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने राष्ट्र की ²ढ़ शक्ति को बढ़ाने के लिए एक गाना रिकॉर्ड किया है। हालांकि लॉकडाउन होने के कारण उनके लिए यह आसान नहीं था। भोसले सहित लगभग 200 गायक 'जयतु जयतु भारतम्, वसुधव कुटुम्बकम' के नए गीत के लिए एकजुट हुए हैं। यह गाना प्रत्येक भारतीय के लिए सलामी के तौर पर है, जो इस कठिन समय में एक परिवार की तरह एकजुट होकर साथ खड़े हैं। गायिका से पूछे जाने पर कि किस प्रेरणा ने उन्हें इस गाने से जोड़ा? आशा ने आईएएनएस से कहा, "मैंने अपनी सरकार से अनुरोध किया कि मैं इस जरूरत के समय में राष्ट्र की मदद कैसे कर सकती हूं। चूंकि सभी काम बंद है, इसलिए मुझे घर पर रहने और सुरक्षित रहने के लिए कहा गया था। घर पर बैठे हुए मेरा मन बेचैन होने लगा और किसी तरह राष्ट्र के लिए योगदान देना चाहती थी। मैंने पीएम केयर फंड को धनराशि दी, लेकिन मुझे लगा कि यह पर्याप्त नहीं है। इसलिए, मैंने महसूस किया कि हमें राष्ट्र की ²ढ़ शक्ति को बढ़ाने के लिए एक गीत बनाना चाहिए।" उन्होंने कहा, "आखिरकार 130 करोड़ लोग दो महीने से घर में बंद हैं। इस गीत पर सहयोग करने के लिए भारत के विभिन्न हिस्सों के 200 से अधिक गायकों को एक साथ लाने में आईएसआरए (इंडियन सिंगर्स राइट्स एसोसिएशन) सबसे सहायक था। मेरे अनुरोध पर शंकर महादेवनजी और श्रीनिवास धुन बनाने के लिए सहमत हुए। प्रसून जोशी ने गीतों को कलमबद्ध करने के लिए सहमति दी और इस तरह गाने का जन्म हुआ।" गीत 14 अलग-अलग भाषाओं में है, और आशा ने संस्कृत में गाया है। उनका कहना है, "भारत की कई भाषाएं संस्कृत से पैदा हुई हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मैंने अपने हिस्से को एक फोन पर रिकॉर्ड किया और इसे श्रीनिवास, शंकर महादेवनजी और संजय टंडनजी द्वारा चलाए जा रहे एक सेंट्रल कलेक्शन स्टेशन पर अपलोड किया, जिन्होंने फिर रिकॉडिर्ंग की प्रक्रिया पूरी की और इसे एक गाने के रूप सजाया। बहुत थकाऊ काम रहा, लेकिन प्रयास इसके लायक है।" गाना 17 मई को रिलीज होगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जाना हाल
पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जाना हाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget