एक्सप्लोरर

Watch: सपा में क्या होगा शिवपाल सिंह यादव का रोल, खुलकर दिया जवाब, अपने इस फैसले को बताया अंतिम

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में अपनी जिम्मेदारी पर शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने खुलकर जवाब दिया. उन्होंने अपने एक फैसले को भी अंतिम बताया है.

UP Politics: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर मंगलवार को शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने खुलकर जवाब दिया है. सपा नेता ने कहा कि मेरे लिए पद कोई मायने नहीं रखता है. पद मिले या ना मिले आजीवन समाजवादी पार्टी के लिए ही काम करूंगा. यह मेरा अंतिम फैसला है. मैं प्रदेश अध्यक्ष रह चुका हूं. महासचिव रह चुका हूं. नेता विपक्षी दल रह चुका हूं और साथ ही मैंने चार बार समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाई है. लेकिन इसके बावजूद किसी पद को पाने की कोई लालसा नहीं है.

सपा विधायक ने कहा, "पार्टी में उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसे वह ठीक से निभाएंगे. अगर कोई पद या जिम्मेदारी नहीं भी मिली तब भी वह संगठन के लिए काम करेंगे. कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेंगे और पार्टी को मजबूत करने की कोशिश करेंगे. अब वह पद को छोड़कर पार्टी को मजबूत करने के काम में लगे हुए हैं. जो भी पद या जिम्मेदारी मिली है उसे उन्होंने ठीक तरीके से निभाया है. कोई पद मिले या ना मिले कोई जिम्मेदारी मिले या ना मिले लेकिन वह आजीवन समाजवादी पार्टी के साथ ही रहेंगे."

'BJP में सुभासपा का विलय करने जा रहे हैं ओम प्रकाश राजभर, कैबिनेट में होंगे शामिल', सपा नेता का बड़ा दावा

अखिलेश यादव पर भी की टिप्पणी
शिवपाल यादव ने कहा, "मैं समाजवादी परंपरा से हूं, जहां मेरे लिए पद कोई मायने नहीं रखता. शिवपाल यादव ने यह भी कहा कि जयप्रकाश नारायण और डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के पास कोई पद नहीं था, लेकिन वह दोनों जब बाहर निकले तो उन्होंने राजनीति में हलचल मचा दी. इसी तरह वह भी पद की कोई लालसा नहीं रखेंगे और संगठन को मजबूत करने का काम करते रहेंगे. वह पहले भी नेता विरोधी दल रह चुके हैं. इस वक्त अखिलेश इस भूमिका को निभा रहे हैं और अच्छे से व बेहतर तरीके से निभा रहे हैं."

उन्होंने कहा, "पद पाना ही सब कुछ नहीं होता, वह निकल पड़े हैं तो पार्टी को इसका फायदा जरूर मिलेगा. हम भी बाहर निकले हैं. अखिलेश भी निकल रहे हैं और दोनों की इस मेहनत से संगठन मजबूत होगा. विपक्षी पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. यह लोकतंत्र के लिए खतरा है. बीजेपी की सरकार लोकतंत्र पर हमला कर रही हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget