एक्सप्लोरर

UP Weather Today: यूपी में बारिश से मिली लोगों को राहत, आज भी इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान, जानें- मौसम अपडेट

UP Weather Today: यूपी में एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने 12 सितंबर तक बारिश का अनुमान जताया है.

Weather Today in UP: यूपी में पिछले एक दो दिनों में कई जगहों पर बारिश देखने को मिली है, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मंगलवार को भी प्रदेश के पश्चिमी यूपी की कुछ जगहों पर और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली, जिससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली है, मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के मुताबिक इन इलाकों में 12 सितंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. 

मौसम विभाग लखनऊ केंद्र के मुताबिक यूपी में आज 7 सितंबर को पश्चिमी यूपी में एक या दो स्थानों पर और पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. पूरे उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय चमक होने की संभावना है और पश्चिमी यूपी में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. 7 से 9 सितंबर तक कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है, इसके बाद 12 सितंबर तक अलग-अलग हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है.  

तापमान में कोई बदलाव नहीं

यूपी में अगले पांच दिन तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की आशंका है वहीं न्यूनतम तापमान में भी अगले पांच दिन कोई बदलाव नहीं होगा. मुरादबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है तो वहीं फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरीस बहराइच, गोंडा, बस्ती, संत कबीर नगर, सोनभद्र में कुछ स्थानों पर बारिश की आशंका जताई गई है. 

इन इलाकों में झमाझम बारिश का अनुमान

इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, जौनपुर, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, में अनेक स्थानों पर आज बारिश होगी और ललितपुर, झांसी, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर में लगभग सभी स्थानों पर आंधी-तूफान और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है. 

Lok Sabha Elections 2024: 'सोनिया गांधी रायबरेली तो राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे चुनाव', बोले यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय
 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget