एक्सप्लोरर

UP Weather Today: यूपी में मौसम हुआ सुहाना, आज भी कई इलाकों में बारिश का अलर्ट, जानें- मौसम का अपडेट

UP Weather Today: यूपी में मौसम मेहरबान हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक 29 मई तक इसी तरह प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का दौर देखने को मिलेगा. जिससे तापमान में भी गिरावट आई है.

Weather Today In UP: यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है. तीन दिनों से यूपी के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिला है. यूपी में आज की सुबह लगभग सभी जगहों पर बेहद सुहावनी रही, राजधानी लखनऊ में सुबह से ही बादल देखने को मिल रहे हैं, वहीं ठंडी हवाओं से लोगों ने गर्मी से चैन की सांस ली है. हीट वेव खत्म हो गई है और मौसम सुहाना हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा. 

यूपी में मौसम मेहरबान हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक 29 मई तक इसी तरह प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का दौर देखने को मिलेगा. बारिश की वजह से प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो बांदा में सर्वाधिक तापमान 44.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.4 नजीबाबाद और मेरठ में रिकॉर्ड किया गया. राजधानी लखनऊ में भी दो डिग्री तापमान में कमी आई और पिछले 24 घंटे में यहां अधिकतम तापमान 38.2 दर्ज किया गया. 

मौसम विभाग की माने तो यूपी के दक्षिणी हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. इसके बाद कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा वहीं अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में भी 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. शुक्रवार को भी यूपी के लगभग सभी हिस्सों में बारिश देखने को मिलेगी. 

इन जनपदों में होगी बारिश

आज यूपी के लगभग सभी जनपदों में बारिश का अनुमान जताया गया है. आगरा, अलीगढ़, अंबेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बुलदंशहर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फरुर्खाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर, कासगंज, कौशांबी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, लखनऊ, महाराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, संतकबीर नगर, संत रविदास नगर, सहारनपुर, शाहजहांपुर, संभल, शामली, सिद्दार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी में गरज के साथ बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: राजा भैया के गढ़ में चुनौती देने वाले गुलशन यादव को अखिलेश यादव ने दिया बड़ा प्रमोशन, 2024 से पहले सटीक दांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
Agra News: 50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, 2 आरोपी गिरफ्तार
50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, आगरा से 2 गिरफ्तार
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget