एक्सप्लोरर

UP Weather Today: यूपी के कई इलाकों में छाया घना कोहरा, अयोध्या-बाराबंकी में ऑरेंज अलर्ट, अब और बढ़ेगी सर्दी

Weather Today in UP: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी के साथ अब कोहरे का भी अटैक शुरू हो गया है. आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है.

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में अब सर्दी के साथ कोहरे ने भी परेशान करना शुरू कर दिया है. आज 25 दिसंबर को राजधानी लखनऊ समेत मेरठ, कानपुर, गाजीपुर, बलिया समेत कई इलाकों में कोहरा छाया है, तो वहीं बाराबंकी और अयोध्या में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां इतना घना कोहरा है कि सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कम रही. सड़कों पर लोगों को गाड़ियों की लाइट जलाकर चलना पड़ा रहा है. अगले दो दिनो में तापमान में और गिरावट आएगी. 

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में आज मौसम शुष्क ही रहने का अनुमान जताया गया है. लेकिन कई स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा पश्चिमी यूपी में एक या दो स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है तो वहीं पूर्वी यूपी के हिस्सों में भी कुछ जगहों पर घने कोहरे का अलर्ट है. 26 दिसंबर को भी मौसम शुष्क रहेगा और कई जगहों पर घना कोहरा देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने 27 और 28 दिसंबर को भी कुछ इलाकों में सर्दी के साथ कोहरा होने की संभावना जताई है. 30 दिसंबर तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है. 

इन जनपदों में घने कोहरे का अलर्ट
यूपी के अधिकतर जनपदों में आज कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. इनमें सहारनपुर, बागपत, मुज़फ़्फ़रनगर, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच,आगरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ, अमेठी, प्रतापगढ़, सीतापुर, आज़मगढ़, अंबेडकर नगर, जौनपुर, मऊ, ग़ाज़ीपुर और बलिया में आज कोहरा छाया रहेगा. जबकि बाराबंकी और अयोध्या में आज कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 

DMK नेता के बयान से सियासी तूफान, कांग्रेस नेता का दावा, कहा- 'INDIA गठबंधन के सारे शूरमा चुप, सभी शेर बिल्ली बन गये'

जानें- सबसे कम तापमान वाले इलाके
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी. अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी. आज मुज़फ़्फ़रनगर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है. यहां न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मेरठ में तापमान 7.3, नजीबाबाद में न्यूनतम तापमान 7.5, अयोध्या में 8.0 और बरेली में 9.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Baghpat News: बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
UP News: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
बांदा: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
Deoria News: देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget