एक्सप्लोरर

Weather Today in UP: सुबह में हल्की ठंड, दिन की चटख धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?

Weather News: मौसम में बदलाव का असर दिखने लगा है. रात को ओस की बूंद हल्की ठंड का एहसास करा रही है. दिन की तेज धूप लोगों का पसीना निकाल रही है. 24 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहनेवाला है.

UP Weather Today: रात के समय हल्की ठंड का एहसास होने लगा है. दिन में कड़ी धूप शरीर का पानी सोख रही है. अक्टूबर के महीने में स्वेटर निकालने की स्थिति नहीं लग रही है. मानसून की विदाई के बाद सोमवार और मंगलवार को कई इलाकों में तेज हवाओं और बारिश की वजह से तापमान गिर गया. उत्तर प्रदेश का मौसम दोबारा शुष्क हो गया है. दिन की शुरुआत लोगों की हल्की ठंड से हो रही है. तापमान कई डिग्री सेल्सियस नीचे चला जाता है. सूर्योदय के बाद तेज धूप में आंखें टिकाना मुश्किल हो जाता है. गुरुवार को दिन भर मौसम शुष्क रहा. मौसम में आए बदलाव से लोग त्योहार के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं.

यूपी में जानें आज के मौसम का हाल

मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को लखनऊ का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. शनिवार से आसमान में हल्के बादलों का बसेरा रहनेवाला है. आनेवाले दिनों में बादल आंख मिचौली खेलते नजर आएंगे. गोरखपुर, जौनपुर और पूर्वांचल के जिलों में आसमान साफ रहेगा. नोएडा, गाजियाबाद और पश्चिमी यूपी के इलाकों का मौसम एक जैसा रहने का अनुमान है. आसमान साफ रहने से दिन में चटखदार धूप लोगों को परेशान करेगी.

24 अक्टूबर तक नहीं आएगा बदलाव

रात को ओस की बूंद हल्की ठंड का एहसास कराएगी. दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. शाम में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहनेवाला है. लोगों को मौसम में बदलाव 24 अक्टूबर तक दिखाई नहीं देंगे. 24 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश का मौसम शुष्क रहनेवाला है. गुरुवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा. पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बाद हुई बारिश ने मौसम की अटकलों को जन्म दे दिया था. लोगों के मन में सवाल पैदा हो रहे थे कि क्या अक्टूबर में गर्म कपड़े निकालने पड़ेंगे.

Hamirpur Crime: बहन से छेड़छाड़ की शिकायत करने जा रहे भाई की थाने के सामने पिटाई, पुलिस ने लिया ये एक्शन

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget