एक्सप्लोरर

UP Weather Today: यूपी में सर्दी और कोहरे का 'डबल अटैक', कई इलाकों में छाई धुंध, 10 से नीचे आया पारा, जानें- मौसम

Weather Today in UP: यूपी में लगातार सर्दी का अटैक बढ़ता जा रहा है. प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है. बरेली में कल की रात सबसे सर्द रही.

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में अब कंपकंपाती सर्दियों का दौर शुरू हो गया है. दिन के समय हल्की ठंड है, लेकिन रात होते-होते मौसम बेहद सर्द हो रहा है. शाम ढलते ही लोग अपने घरों में दुबकने लगते हैं. प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है तो वहीं बरेली में सबसे कम 5.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. इसके साथ ही अब कोहरे की भी एंट्री हो गई है. आज 13 दिसंबर को तराई वाले क्षेत्रों में घना कोहरा छाया हुआ है.

मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के मुताबिक यूपी में आज भी मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन अब कई जगहों पर कोहरा परेशान करेगा. पश्चिमी यूपी व तराई वाले इलाकों में अलग-अलग जगहों पर घना कोहरा देखने को मिल रहा है. जिसकी वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई है. यहां पर कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर से 199 मीटर तक रहने की संभावना जताई गई है. वहीं पूर्वी यूपी के भी अलग-अलग स्थानों पर कोहरा देखने को मिलेगा. 

UP Politics: क्या यूपी में चौंकाने वाला फैसला लेगी BJP? दिल्ली से लखनऊ तक बढ़ी हलचल, जानिए वजह

इन जनपदों में छाया घना कोहरा
मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहेगा. 14, 15, 16 दिसंबर को भी प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरे का प्रकोप देखने को मिलेगा. जबकि 17,18 दिसंबर को मौसम शुष्क ही रहने की संभावना जताई गई है. प्रदेश में आज सुबह से सहारनपुर, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, कानपुर, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभात, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर और सिद्धार्थनगर में घना कोहरा छाया है. 

दूसरी तरफ तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है. पिछले 24 घंटों में बरेली में सबसे कम 5.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया जो अब तक का सबसे कम तापमान रहा. इसके अलावा मेरठ में न्यूनतम तापमान 5.6, मुजफ्फरनगर में 6.2, नजीबाबाद में 7.0 और राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अग्नि-5 मिसाइल की थीम वाली कांवड़ ने खींचा ध्यान, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
अग्नि-5 मिसाइल की थीम वाली कांवड़ ने खींचा ध्यान, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
अतीक के बेटे आबान के जनाजे की नमाज किसने पढ़ाई? कब्रिस्तान में उमड़ी भीड़
अतीक के बेटे आबान के जनाजे की नमाज किसने पढ़ाई? कब्रिस्तान में उमड़ी भीड़
कांवड़ियों पर फूलों की बारिश, CM योगी के स्वागत से झूम उठे शिवभक्त
कांवड़ियों पर फूलों की बारिश, CM योगी के स्वागत से झूम उठे शिवभक्त
SRN अस्पताल का नाम ठाकुर रोशन सिंह करने की मांग, प्रयागराज में लगे पोस्टर
SRN अस्पताल का नाम ठाकुर रोशन सिंह करने की मांग, प्रयागराज में लगे पोस्टर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget