एक्सप्लोरर

UP: मानसून की पहली बारिश बनी आफत, आकाशीय बिजली ने ली 15 की जान

उत्तर प्रदेश में सोमवार को हुई मानसून की पहली बारिश ने जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत दी। वहीं, आकाशीय बिजली ने 15 लोगों की जान ले ली।

बरेली/हरदोई, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश ने जहां गर्मी से लोगों को राहत दी, वहीं ये बरसात कई घरों में अपने साथ मातम लेकर आई।राज्य के कई जिलों से बिजली गिरने से लोगों की मौत के मामले सामने आई हैं। जहां हरदोई जिले में अचानक हुई इस मूसलाधार बारिश ने दो लोगों की जान ले ली।

हरदोई में बिजली गिरने से दो की मौत

हरदोई जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अचानक आकाशी बिजली गिरने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी घायलों और मृतकों को जिला अस्पताल लाया गया। घटना को गंभीर देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मूसलाधार बारिश से जहां एक ओर किसानों और आम लोगों के चेहरे पर तापमान कम होने की खुशी दिखाई दी, वहीं दूसरी ओर बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के यासीनपुर गांव में बिजली गिरने से एक महिला और एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, इस गांव के रामचंद्र की लड़की की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए मेहमान आए हुए थे। बारिश से बचने के लिए कुछ लोग पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी अचानक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर पड़ी। इस घटना में हरिद्वारी (60 वर्ष) व श्रीमती (35वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में कई अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है। गंभीर रूप से घायल लोगों को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

UP: मानसून की पहली बारिश बनी आफत, आकाशीय बिजली ने ली 15 की जान

बरेली में बिजली गिरने से तीन लोगों की गई जान

वहीं, बरेली मंडल की बात करें, तो यहां भी सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश के दौरान बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है। जहां  शाहजहांपुर जिले में दो किशोरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, बदायूं में एक युवक की मौत हो गई, जबक‍ि एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया।

शाहजहांपुर में खुशबू और सनी पर मौत बन गई बिजली

सोमवार को शाहजहांपुर के मिर्जापुर क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर च‍िकट‍िया निवासी रामवीर की 12 वर्षीय बेटी खुशबू बाग में आम बीनने गई थी। उसके साथ गांव के रहने वाले जयचंद्र का 14 वर्षीय बेटा सनी भी था। इसी बीच दोनों बच्चों पर बिजली गिर गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

कुशीनगर में डूबने लगी स्कूल वैन

मानसून की इस पहली बारिश की खौफनाक तस्वीर कुशीनगर जिले में भी देखने को मिली। जहां स्कूल वैन ड्राइवर अंडरपास में बच्चों से भरी वैन को लेकर घुस गया। बारिश के कारण अंडरपास में पानी इतना ज्यादा भर गया था कि वैन डूबने लगी। किसी तरह बच्चों को वैन की छत पर पहुंचाकर वैन को रेस्क्यू किया गया। बता दें कि कप्तानगंज के एनएएस इंटरनेशनल हाई स्कूल की वैन करीब एक दर्जन बच्चों को लेकर स्कूल से निकली थी। इसी दौरान ये हादसा हुआ।

UP: मानसून की पहली बारिश बनी आफत, आकाशीय बिजली ने ली 15 की जान

अबतक 15 लोगों की हुई मौत

सोमवार को मानसून की पहली बारिश ने भले ही लोगों को गर्मी से निजात दिलाई हो, लेकिन आकाशीय बिजली ने कोहराम मचा दिया। बिजली गिरने से सूबे में अलग-अलग इलाके में 15 लोगों की मौत हो गई। यहां तक की मौसम की मार से मवेशियों को भी अपनी जान गंवानी पड़ी। सिर्फ जालौन में 40 बकरियों के मारे जाने की सूचना सामने आई है। सबसे ज्यादा आफत हरदोई जिले में देखने को मिली, वहीं ललित में दो युवक झुलस गए। जालौन के एट कस्बे में एक वृद्ध, तो कोंच में एक किशोर की मौत हो गई। महोबा में एक किसान की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर जान चली गई। औरैया में युवक समेत दो लोग लोगों को जान गंवानी पड़ी। फर्रुखाबाद और कानपुर में भी दो लोगों ने दम तोड़ दिया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget