एक्सप्लोरर

Watch: लखनऊ में बदमाशों ने तमंचे की नोक पर दिनदहाड़े चेन लूटी, महिला की हिम्मत देख करेंगे तारीफ

Lucknow News: सपा ने ट्वीट कर लिखा कि लखनऊ के हालात देखिये, यूपी में जंगलराज देखिये. सीएम योगी के राज में कृष्णानगर में बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर दिनदहाड़े महिला की चेन लूटी, जो कि बेहद शर्मनाक है.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के कृष्णानगर में दिनदहाड़े पिस्तौल की नोक पर महिला की चेन लूट ली गई. वहीं महिला भी बदमाशों से भिड़ गई और मजबूती से मुकाबला किया. मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पूरी घटना के बाद समाजवादी पार्टी ने अब बीजेपी सरकार पर हमला बोला है. समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा- ''राजधानी लखनऊ के हालात देखिये, यूपी में जंगलराज देखिये. मुख्यमंत्री योगी के राज में कृष्णानगर में बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर दिनदहाड़े महिला की चेन लूटी, जो कि बेहद शर्मनाक है.''

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए आगे लिखा- योगी सरकार में कानून व्यवस्था चौपट है, महिलाएं असुरक्षित हैं और अपराधी बेख़ौफ़ है. सरकार पर हमला बोलते हुए समाजवादी पार्टी ने कहा कि सरकार प्रचारबाज़ी में व्यस्त है और अपराधियों के आगे पस्त है. वहीं कांग्रेस ने भी ट्वीट कर लिखा- ''मगर, पूरी सत्ता को जनता की असुरक्षा से कोई मतलब नहीं है क्योंकि, उसे डींगें हांकने और ब्रांडिंग कराने से फुर्सत ही नहीं है.'' महिला ने मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है. वहीं घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए.

 

मामले के बाद पुलिस का बयान सामने आया है. एडीसीपी ने मामले को लेकर कहा कि 19 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि बाइक सवार बदमाशों ने महिला से चेन छीन ली है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम बनाई है. जल्द ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. 

 

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर में हुई इस घटना के बाद महिला ने पूरे मामले को लेकर कृष्णानगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है. घटना के समय महिला किसी काम से बाहर गई थी. जैसे ही वो वापस आकर घर का गेट खोलने लगी तो इस बीच दो बदमाशों ने उसके गले से चेन छीन ली. महिला ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच हाथापाई हो गई. जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.  

यह भी पढ़ें:-

Atiq Ahmed Shot Dead: अतीक-अशरफ हत्याकांड के आरोपियों की कानूनी मदद कौन करेगा? सामने आया बड़ा अपडेट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget