एक्सप्लोरर

Watch: बनारस में चाय की चुस्की लेते हुए नजर आए जेपी नड्डा और सीएम योगी आदित्यनाथ, देखें वीडियो

Varanasi News: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में चाय की दुकान पर कुल्हड़ की चाय का आनंद लिया. इस दौरान उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए.

UP Politics: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) यूपी दौरे पर हैं. जेपी नड्डा आज वाराणसी (Varanasi) से गाजीपुर (Ghazipur) पहुंचेगे, जहां से वो लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल फूंकेंगे. इससे पहले आज सुबह जेपी नड्डा ने सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के साथ वाराणसी के काल भैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) पहुंचे जहां उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना की. पूजा के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी का एक अलग अंदाज देखने को मिला. बाबा के दर्शन के बाद दोनों नेताओं ने सुबह-सुबह वाराणसी की चाय का आनंद लिया.

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी आदित्यनाथ पूजा के बाद जब बाहर आ रहे थे मंदिर के पास ही एक चाय की दुकान दिखी, जहां पर दोनों खड़े हो गए और फिर कुल्हड़ में गरमा-गरम चाय की चुस्की लेते हुए नजर आए. सर्दी की सुबह में दोनों नेताओं ने चाय की दुकान के बाहर खड़े होकर ही चाय का आनंद लिया और इस दौरान वो आपस में बात करते हुए भी दिखाई दिए. इस दौरान उनके साथ कई बीजेपी का कार्यकर्ता भी मौजूद थे. बनारस के पान की तरह यहां की चाय भी बहुत मशहूर है. इस दौरान उनके आसपास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी जमा हो गई.

गाजीपुर से फूंकेंगे 2024 का बिगुल

वाराणसी से जेपी नड्डा सीधे गाजीपुर पहुंचेंगे. जहां वो बूथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और पार्टी की रणनीति को लेकर चर्चा की जाएगी. इसके बाद जेपी नड्डा गाजीपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. जहां से वो लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मिशन 80 का बिगुल फूंकेगे. सीएम योगी भी उनके साथ रहेंगे. बीजेपी इस बार यूपी की सभी 80 सीटों को जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है. इसके लिए पार्टी की नजर उन सीटों पर है जहां बीजेपी हार गई थी या कमजोर स्थिति में हैं. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: पहले नड्डा-शाह और योगी की रैलियां, फिर PM मोदी का कार्यक्रम, जानें- BJP की क्या है रणनीति?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बर्बर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले...', CJP के प्रदर्शन को लेकर BJP सरकार पर भड़के सपा विधायक
'बर्बर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले...', CJP के प्रदर्शन को लेकर BJP सरकार पर भड़के सपा विधायक
Uttarakhand Earthquake Risk: उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
UP Weather: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
सड़क पर बिखरी चप्पलें, रोते छात्र....जख्म से लेकर लाठीचार्ज तक, प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती
सड़क पर बिखरी चप्पलें, रोते छात्र....जख्म से लेकर लाठीचार्ज तक, प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती
First Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget