एक्सप्लोरर

वक्फ संशोधन विधेयक पर बनी जेपीसी में यूपी के ये 5 सांसद, BJP, सपा और कांग्रेस से इनको मिली जगह

Waqf News: वक्फ संशोधन विधेयक पर संयुक्त संसदीय कमेटी बनाई गई है. इसमें कुल 31 सदस्य होंगे जिसमें से 21 लोकसभा और 10 राज्यसभा से होंगे. यूपी के सांसदों को भी इसमें जगह मिली है.

Waqf Bill 2024: वक्फ संशोधन विधायक पर बनेगी संयुक्त संसदीय समिति का ऐलान हो गया है. संसदीय समिति कुल 31 सांसदों की होगी. इसमें से 21 लोकसभा 10 राज्यसभा के होंगे. इस कमेटी में यूपी के 3 सांसदों को जगह मिली है. इसमें सिद्धार्थनगर स्थित डुमरियागंज से भारतीय जनता पार्टी के सांसद जगदंबिका पाल, सहारनपुर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद और रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी को जगह मिली है.

इस समिति को शीतकालीन सत्र के पहले हफ्ते के आखिरी दिन से पहले देनी रिपोर्ट देनी होगी. इससे पहले  लोकसभा ने वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर विचार करने के वास्ते दोनों सदनों की संयुक्त समिति का हिस्सा बनने के लिए निचले सदन के 21 सदस्यों को नामित करने का प्रस्ताव पारित किया.

राज्यसभा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल और बृजलाल को इस कमेटी में जगह मिली है.

 क्या होता है JPC का काम?
 प्रवर या संयुक्त समिति विधेयक पर दोनों सदनों की तरह ही हर खंड पर विचार करती है. समिति के सदस्य विभिन्न खंडों में संशोधन पेश कर सकते हैं. समिति उन संघों, सार्वजनिक निकायों या उन विशेषज्ञों से भी जानकारी ले सकती है, जो विधेयक में रुचि रखते हैं. विधेयक पर विचार किए जाने के बाद समिति सदन को अपनी रिपोर्ट सौंपती है. जो सदस्य बहुमत की रिपोर्ट से सहमत नहीं हैं, वे इस पर असहमति जता सकते हैं.

चंद्रशेखर आजाद ने सुनाई अपनी मां के हवाई जहाज वाले सपने की कहानी, संसद में कर दी ये मांग

नदवी ने संसद में क्या कहा था?
समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्ला नदवी ने कहा कि मुस्लिमों के साथ यह अन्याय क्यों किया जा रहा है?उन्होंने दावा किया, ‘‘संविधान को रौंदा जा रहा है...यह आप (सरकार) बहुत बड़ी गलती करने जा रहे हैं. इसका खामियाजा हमें सदियों तक भुगतना पड़ेगा.’’सपा सांसद ने कहा, ‘‘अगर यह कानून पारित हुआ तो अल्पसंख्यक खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करेंगे... कहीं ऐसा नहीं हो कि जनता दोबारा सड़कों पर आ जाए.

मसूद ने उठाए थे ये सवाल
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि ‘‘सदन में संविधान की धज्जियां उड़ाने का काम किया जा रहा है.’’ उन्होंने दावा किया कि ‘डीएम राज’ लाकर वक्फ संपत्तियों को तितर-बितर करने की साजिश को बल देने का काम हो रहा है.  वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के मिथुन रेड्डी ने इस विधेयक का विरोध किया और कहा कि चिंताओं को दूर किया जाना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget