एक्सप्लोरर

वक्फ बिल: जमीयत उलेमा ए हिन्द की चेतावनी, कहा- 'भावनाओं के खिलाफ काम, इन्हें जवाब देंगे'

मौलाना काब राशिदी ने कहा कि मुसलमान किसी राजनितिक दल का बंधुआ मजदूर नहीं है जो इनको वोट करता रहेगा. इसलिए हमने इनकी रोजा इफ्तार पार्टियों का भी विरोध किया है.

Waqf Bill 2025: वक्फ संशोधन बिल आज पार्लियामेंट में पेश हो जायेगा. लेकिन उससे पहले इसका विरोध शुरू हो गया है. जमीयत उलेमा ए हिन्द ने ऐलान किया है कि जो दल कल संसद में बिल का समर्थन करेंगे हम चुनावों में उनका विरोध करेंगे. यह बिल मुसलमानों के खिलाफ है. जमीयत उलेमा ए हिन्द यूपी के कानूनी सलाहकार मौलाना काब राशिदी ने कहा कि जमीयत उलेमा ए हिन्द ने वक्फ बिल के विरोध में दिल्ली कर्नाटक और बिहार में बड़ी रैलियां की हैं.

कानूनी सलाहकार ने कहा कि टीडीपी, लोक जनशक्ति पार्टी या जेडीयू हो ये पार्टियां मुसलमानों से वोट लेती हैं. लेकिन भाजपा सरकार के समर्थन में इस बिल के साथ है तो आने वाले चुनाव में मुसलमान भी इन्हें जवाब दे देंगे. जमीयत इनका विरोध करेगी क्योंकि वक्फ बिल हमारे धर्म के अंदर हस्तक्षेप है और ये पार्टियां इसके साथ खड़ी हैं. मुसलमान किसी राजनितिक दल का बंधुआ मजदूर नहीं है जो इनको वोट करता रहेगा.

क्या बोले मौलाना
मौलाना काब राशिदी ने कहा कि ये पार्टियां मुसलमानों की भावनाओं के खिलाफ काम कर रही हैं. इसलिए हमने इनकी रोजा इफ्तार पार्टियों का भी विरोध किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सड़क पर नमाज को लेकर दिए गये बयान को उन्होंने भेदभाव करने वाला बताया और उत्तराखंड में धामी सरकार के गांवों के नाम बदलने और मुगलों की निशानियां खत्म करने पर कहा कि फिर तो देश में मुगलों की बनाई हुई जितनी भी इमारतें हैं उन्हें खत्म कर दें.

आगरा: पत्नी के शव ने साथ 3 दिन रहा पति, गर्दन और कलाई को धारदार हथियार से काटा, हुआ फरार

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री के लिए पत्र लिखना चाहिए कि देश में मुगलों की बनाई सभी इमारतें गिरा दें. ये सब मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए हो रहा है. बता दें कि वक्फ संसोधन बिल संसद में बुधवार को पेश किया जाएगा. इस बिल का विरोध विपक्ष के लगभग सभी दल कर रहे हैं. जबकि एनडीए में बीजेपी के सहयोगी दल इसके समर्थन में खड़े हैं. 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget