एक्सप्लोरर

रोहिंग्या मानकर 16 लोगों के वोट हुए कैंसिल, जांच हुई तो मामला कुछ और निकला, पढ़ें पूरा वाकया

मुरादाबाद में 16 लोगों का नाम वोटर लिस्ट से इसलिये हटा दिया गया कि वे भारत की नागरिक नहीं हैं. हालांकि मामले में पुलिस ने जांच की तो ये सही नहीं निकला. वे भारतीय नागरिक ही थे.

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कुछ लोगों को बर्मा (म्यांमार ) का विदेशी नागरिक बताते हुए उनके फर्जी वोट बनवा लेने की शिकायत गांव के कुछ लोगों ने की है. जिसकी जांच के बाद 16 लोगों के वोट निरस्त करते हुए वोट बनाने वाले ब्लॉक लेवल अफसर (बीएलओ) को भी निलंबित कर दिया गया. वोट निरस्त होने के बाद परिवार के लोग चिंतित हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है.

जांच में निकले भारतीय नागरिक

जब पुलिस ने मामले की जांच की तो पाया कि, ये लोग भारतीय नागरिक ही हैं. और छैमार (कलंदर) जाति के हैं, जो टेंट लगा कर जगह-जगह घूमते फिरते हैं. पुलिस के मुताबिक मुरादाबाद और आसपास के जनपदों में इस तरह के लगभग 60 परिवार 1947 से ही अलग अलग जगहों पर रहते हैं और इनकी आपस में रिश्तेदारियां भी हैं. पुलिस रिपोर्ट मिलने के बाद मुरादाबाद के जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि, ये लोग भारतीय नागरिक ही हैं लेकिन वोटर बनाने की जो नियम शर्ते हैं वो पूरी न होने के कारण वोट निरस्त किए गये हैं.

बीएलओ पर कार्रवाई

मुरादाबाद में ब्लॉक लेवल अफसर (बीएलओ) पर ग्राम प्रधान के साथ मिलीभगत कर 16 रोहिंग्याओं को फर्जी तरीके से वोटर बना देने के आरोप लगाते हुए गांव के कुछ लोगों ने शिकायत की, जिसके बाद जांच में आरोप सही साबित होने पर एसडीएम ने सभी वोट कैंसल करने के आदेश दिए और बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बीएलओ (सहायक अध्यापक) प्रशांत कुमार को निलंबित कर दिया है.

सामने आई थी शिकायत

यह मामला मुरादाबाद जिले के भगतपुर ब्लाक के भोजपुर थाना इलाके के रुस्तमपुर तिगरी ग्राम पंचायत से जुड़ा है. म्यांमार से भारत आकर अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं को फर्जी तरीके से वोटर बनाए जाने की शिकायत गांव के ही पीरबख्श और अन्य लोगों ने एक फरवरी 2021 को की थी. आरोप था कि ग्राम प्रधान शकील अहमद ने फर्जी कागज लगाकर बीएलओ से मिलीभगत कर रोहिंग्याओं को वोटर बनवा दिया.

ये भी पढ़ें.

भदोही में प्रधान के पति पर फायरिंग करने वाले बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, दो गिरफ्तार

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget