एक्सप्लोरर

लखनऊ: विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने धर्म संसद का किया आयोजन, भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग

UP News: लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आज विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने धर्म संसद का आयोजन किया. सम्मेलन में देश-विदेश से आए संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आज विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने धर्म संसद का आयोजन किया. इस सम्मेलन में भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने का संकल्प लिया गया. इस सम्मेलन में देश-विदेश से आए संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की सनातन संस्कृति खतरे में है और जब तक भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं किया जाता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने कहा, यह केवल संगठन की नहीं, बल्कि हर हिंदू की जिम्मेदारी है कि वह इसके लिए एकजुट हो. अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि, 'जब तक हिंदू बंटा रहेगा, तब तक कटता रहेगा. अब न बंटना है, न कटना है. उन्होंने इस हमले को कायराना हरकत करार देते हुए इसे हिंदू जागरण की आवश्यकता का प्रतीक बताया.

इस सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की भी खास मौजूदगी रही. जिसमें सिंगापुर से शिव शंकर, ब्राजील से संजीव शर्मा, अमेरिका से राकेश पाल चौपड़ा, मलेशिया से पवन कुमार राय और नेपाल से पूर्व सांसद केदार नंदन चौधरी सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि मौजूद रहे. सभी ने सनातन धर्म की रक्षा को लेकर अपनी-अपनी राय रखी.

धर्म संसद में 7 प्रस्ताव हुए पास
इस धर्म संसद में 7 प्रस्ताव पास हुए, जिसमें सनातनी हेल्पलाइन नंबर जारी हुआ. हिंदू राष्ट्र बनाने का प्रस्ताव पास, मुस्लिम इलाको में विश्व हिंदू रक्षा परिषद उस इलाके के मंदिरों और हिंदुओं की रक्षा के लिए कार्यालय खोलेगी. मुर्शिदाबाद घटना को.लेकर जून में सनातन यात्रा निकाली जाएगी. पूरे देश मे पश्चिम बंगाल से यात्रा शुरू होगी और कश्मीर तक जाएगी. सनातन की रक्षा करने वालो को सनातन गौरव सम्मान दिया जाएगा. हिन्दू लड़कियों से शादी मुस्लिम न कर सके इसको लेकर अभियान चलाया जाएगा. लव जिहाद के अलावा लैंड जिहाद की घटनाओं को रोकने के लिए सनातनी सेना बनाई जाएगी.

इस दौरान अयोध्या के संतों ने भी इसमें अपना समर्थन दिया. कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व सांसद राम विलास वेदांती ने कहा कि हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ अब चुप नहीं बैठा जा सकता. महंत राजू दास महाराज हनुमानगढ़ी अयोध्या ने कहा कि, पहलगाम जैसी घटनाएं बार-बार धर्म पूछ कर हो रही हैं, हिंदू राष्ट्र का निर्माण अब आवश्यक है.

यह भी पढ़ें-उत्तराखंड को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, ज्योतिर्मठ पुनर्निर्माण के लिए 291.15 करोड़ की मंजूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget