एक्सप्लोरर

अलीगढ़ में मामूली कहासुनी पर दो पक्षों में जमकर बवाल, अंबेडकर की प्रतिमा भी हुई क्षतिग्रस्त

UP News: अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज क्षेत्र के गांव सपेरा भानपुर में दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद जमकर बवाल हुआ है, जिसमें बीआर अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हुई है. अब पुलिस कार्रवाई कर रही है.

Aligarh Crime News: अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज क्षेत्र के गांव सपेरा भानपुर में दलित समुदाय के दो पक्षों के बीच खेलने के दौरान हुई मामूली कहासुनी के चलते हुई मारपीट के बाद जमकर बवाल हो गया. इस विवाद में गांव के अंदर लगी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त हो गई. दलित समुदाय के एक पक्ष के लोगों ने दलित समुदाय के दूसरे पक्ष के लोगों पर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने का आरोप लगाया. इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है. इस घटना की सूचना मिलते ही अतरौली सीओ समेत इलाका थानाअध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा और मामले पर अग्रिम कार्रवाई कर रही है.

दरअसल पूरा मामला थाना हरदुआगंज क्षेत्र के सपेरा भानपुर गांव का है. जहां  दलित समुदाय के युवक विशाल कुमार का आरोप है कि उसका मामा का लड़का कालू और उसका साथी शशांत देर शाम करीब 7:00 बजे मोहल्ले के अंदर खेल रहे थे. तभी मोहल्ले के ही वाल्मीकि समाज के युवक नवीन से खेलने के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी. जिसके बाद नवीन कुमार ने अपने परिवार के लोगों सहित अज्ञात लोगों के साथ मिलकर हमला बोलते हुए पथराव करना शुरू कर दिया. 

अंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त
इसके बाद दोनों ही पक्षों के लोग अपने अपने हाथों में लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के ऊपर ईंट पत्थर बरसाते हुए पथराव करना शुरू कर दिया. जिसमें दोनों पक्षों से कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया. वहीं इस घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई. इस विवाद में गांव के अंडर लगी भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचा है. एक पक्ष के लोगों ने वाल्मीकि पक्ष के लोगों पर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को पथराव से क्षतिग्रस्त किए जाने का आरोप लगाया.

क्षेत्राधिकारी अतरौली सर्जना सिंह ने बताया कि ताला नगरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई. जिस पर थाना पुलिस और स्वयं उनके द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया गया. मारपीट के दौरान गांव के अंदर लगी डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त हो गई.जिसके बाद दोनों ही पक्षों के लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ निरोधआत्मक कार्रवाई कर दी गईं है. थाने पर तहरीर प्राप्त करते हुए मुकदमा दर्ज कर अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. साथ ही गांव में पुलिस बल तैनात है.

ये भी पढ़ें: New Year 2025: नए साल पर अयोध्या, मथुरा और काशी में लगा भक्तों का तांता, टूटा हर रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली हादसे में 6 लोगों की मौत, टनल में पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
Live: चमोली हादसे में 6 लोगों की मौत, टनल में पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget