एक्सप्लोरर

मानवता की मिसाल: जिन शवों को चार कंधे भी नहीं मिलते, विनोद प्रजापति पूरे रीति-रिवाज से करते हैं उनका अंतिम संस्कार

ग्रेटर नोएडा के दादरी श्मशान घाट पर विनोद प्रजापति अब तक 130 शवों का अंतिम संस्कार कर चुके हैं. जिनके अपने शव यहां छोड़कर चले जाते हैं, वे उनका पूरे रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करते हैं.

नोएडा: देश मे कोरोना ने कहर बरपा रखा है. रोज हज़ारों लोग महामारी के चलते जान गवां रहे हैं. जब संक्रमण से मरने वालों के अपने भी डर के मारे उनसे दूर हो जाते हैं, ऐसे वक्त में ग्रेटर नोएडा के समाजसेवी विनोद प्रजापति दादरी शमशान घाट में अब तक 130 लोगों को कंधा देकर अंतिम संस्कार करवा के मानवता की मिशाल पेश कर रहे हैं.

130 शवों का कर चुके हैं अंतिम संस्कार

ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित शमशान घाट पर दाह संस्कार के लिए लकड़ियां ढोते विनोद प्रजापति एक समाजसेवी हैं. जो पूरे कोरोना काल में कोरोना से मृत शवों का अंतिम संस्कार नि:शुल्क कर रहे हैं. इस कठिन घड़ी में जब अपने ही संक्रमण से मरे शवों को छोड़कर डर से भाग जाते हैं, ऐसे में विनोद प्रजापति अब तक लगभग 130 शवों का अंतिम संस्कार करवा चुके हैं. 

मानवता की मिसाल

कोरोना काल के दौरान अंतिम संस्कार के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले लोगों के बीच विनोद प्रजापति जैसे समाजसेवी निशुल्क श्रद्धा भाव से शवों का अंतिम संस्कार करके मानवता का मिसाल पेश कर रहे हैं. देश के तमाम हिस्सों से कोरोना के इस महामारी के दौरान लगातार इस तरह की शिकायतें आती रही हैं कि, शवों के अंतिम संस्कार के नाम पर कंधा देने के नाम पर लोगों को एंबुलेंस से श्मशान घाट तक ले जाने के नाम पर लोगों से मजबूरी का फायदा उठा कर लाखों की ठगी की जा रही है, मगर विनोद प्रजापति जैसे समाजसेवी अपनी जान की फिक्र किए बगैर लगातार श्मशान घाट में ऐसे असहाय लोग जिनके अपने ही संक्रमण के बाद शवों को छोड़कर चले जाते हैं, पूरी रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार रहे हैं. 

विनोद प्रजापति ने बताया कि, ग्रेटर नोएडा के श्मशान घाट में अप्रैल से शुरुआती मई तक रोजाना 15 से 20 शव अंतिम संस्कार के लिए आते रहे हैं. अब शवों की संख्या में कमी आयी है. अधिकतर ऐसे शव आते हैं जिन्हें कंधा देने के लिए भी चार लोग अपने मौजूद नहीं होते. हमने ऐसे शवों को कंधा देकर श्मशान घाट में पूरे रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार निशुल्क करवाते हैं, शव दाह के लिए लकड़ी का व्यवस्था निःशुल्क करते हैं.

ये भी पढ़ें.

UP: जेवर विधायक ने निजी अस्पतालों के रवैये पर उठाए सवाल, पीएम मोदी और सीएम को लिखा पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget