एक्सप्लोरर

किसी ने नहीं सुनी पुकार..तब गांववालों ने ठाना...नदीं पर बना डाला पुल

बस्ती में सरकारी अफसरों के रवैये से परेशान गांववालों ने खुद ही अपने बलबूते वो काम कर दिया जो किसी को भी हैरत में डाल सकता है। ये हौसले की है।

बस्ती, एबीपी गंगा। जनता को जब ये लगने लगे कि अब उसकी सुनने वाला कोई नहीं है, उस वक्त बड़े फैसले सामने आते हैं। कुछ ऐसा ही वाकया बस्ती जिले के एक गांव में सामने आया। सरकारी रवैये से तंग आकर गांववालों ने खुद ही मिलकर पुल बना डाला। यहां ग्रामीणों ने ठान लिया कि अब खुद के हौसले से दरिया पार करेंगे। सभी लोग एकजुट होकर नदी पर बांस-बल्ली के सहारे पुल बनाना शुरू कर दिया है। इससे कुछ अधिक नहीं तो कम से कम बच्चों की पढ़ाई और बीमार की दवाई कराना तो आसान हो ही जाएगा।

यह मामला है कुआनो नदी के तट पर बसे कुदरहा ब्लॉक के कछुआड़ गांव का। यहां के नागरिक कुआनो की धारा से घिरे रहते हैं। कछुआड़ समेत आसपास के कई गांवों को ब्लाक और जनपद मुख्यालय तक पहुंचने के लिए इस नदी पार करना पड़ता है। इसके लिए नाव ही एक मात्र सहारा है। पुल निर्माण के लिए वर्षों से उठ रही आवाज हर बार दबती ही रही। बरसात के दिनों में नागरिकों की मुसीबत और बढ़ जाती है। बीमार होने पर लोग अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते हैं। बच्चों का स्कूल जाना भी कठिन रहता है। यहां नाव से नदी पार करते समय तीन मौतें भी हो चुकी हैं। इस बार भी नागरिकों के पुल निर्माण के आग्रह पर जनप्रतिनिधि जब खरे नहीं उतरे तो खुद ही समस्या के समाधान के लिए लोग आगे आ गये । ग्राम प्रधान की अगुवाई में गांव के नागरिक अपने खर्च से जुगाड़ का पुल बनाना शुरू कर दिए हैं। बांस-बल्ली की जरूरत पड़ी तो चंदा एकत्र कर लिया गया है। ग्राम प्रधान हरिश्चंद्र पाल ने कहा कि आवागमन का कोई और विकल्प नहीं है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल निर्माण के लिए उच्चाधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक से गुहार हर वर्ष लगाई जाती है। लेकिन कोई नहीं सुनता। आखिर में आपसी सहयोग से अस्थाई पुल का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं डीएम ने इस मामले पर कहा कि अभी उनकी जानकारी में मामला नहीं था मगर आपके द्वारा सूचना मिली है वो इसकी जांच कराएंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुर: बहू ने करवाई थी हत्या, दवा कारोबारी मर्डर केस में खुलासा
कानपुर: बहू ने करवाई थी हत्या, दवा कारोबारी मर्डर केस में खुलासा
यूपी में बिजली चोरी पर शिकंजा, हाई लॉस क्लस्टर मॉडल से होगी वसूली
यूपी में बिजली चोरी पर शिकंजा, हाई लॉस क्लस्टर मॉडल से होगी वसूली
'P से प्रभारी भी होता है, PAGAL भी', विनोद तावड़े के बयान पर अखिलेश का तंज
'P से प्रभारी भी होता है, PAGAL भी', विनोद तावड़े के बयान पर अखिलेश का तंज
सहारनपुर जा रहे अजय राय को लखनऊ पुलिस ने रास्ते में रोका, हिरासत में लिया
सहारनपुर जा रहे अजय राय को लखनऊ पुलिस ने रास्ते में रोका, हिरासत में लिया

वीडियोज

Delhi Building Collapse: इमारत हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा ! | Breaking News
Chitra Tripathi: हादसा नहीं, हत्या है! | Delhi Building Collapse | Satya Niketan | Delhi | CM Rekha
Delhi Building Collapse: Satya Niketan हादसे के बाद देखिए दिल्ली के अन्य PG की हालत! | Ground Report
Saharanpur Masjid Bulldozer Action: सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री | UP | CM Yogi |Breaking
Moti Bagh Building Collapse | Breaking News: दिल्ली हॅास्टल रेंट एग्रीमेंट आया सामने। Delhi News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
अनंत सिंह और नीरज कुमार आमने-सामने बैठे, क्या हुई बात? जानें
अनंत सिंह और नीरज कुमार आमने-सामने बैठे, क्या हुई बात? जानें
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
ODI सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने किया टीम का एलान, स्टार ऑलराउंडर की वापसी
ODI सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने किया टीम का एलान, स्टार ऑलराउंडर की वापसी
CJI सूर्यकांत की सख्ती, कहा- '...आप मेरे रिटायरमेंट का इंतजार कर रहे हैं'
CJI सूर्यकांत की सख्ती, कहा- '...आप मेरे रिटायरमेंट का इंतजार कर रहे हैं'
वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम का अनोखा क्रेज: BookMyShow पर पहली बार बुकिंग, स्लॉट फुल
वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम का अनोखा क्रेज: BookMyShow पर पहली बार बुकिंग, स्लॉट फुल
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget