एक्सप्लोरर

Uttar Pradesh News: वृंदावन के Nidhivan Raj मंदिर में रात में बनाया था वीडियो, Youtuber को पुलिस ने भेजा जेल

वृंदावन के ‘निधिवन राज’ मंदिर स्थल का रात में वीडियो बनाकर यूट्यूब पर डालने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने इसपर नाराजगी व्यक्त की थी.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में वृन्दावन में स्थित ठा. बांकेबिहारी की प्राकट्य स्थली एवं उनके प्रकटकर्ता संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास की तपस्थली के नाम से जाने जाने वाले ‘निधिवन राज’ मंदिर स्थल का रात्रि में वीडियो बनाकर वहां की मान्यता को झुठलाने संबंधी प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

कई संगठनों ने नाराजगी व्यक्त की थी
गौरतलब है कि इस संबंध में पुलिस ने मंदिर के सेवायत रोहित कृष्ण पुत्र भीक चंद्र गोस्वामी ने अज्ञात के विरुद्ध 13 नवम्बर को भादवि की धारा 295 (ए) एवं आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया था. तभी से वृन्दावन के अनेक धार्मिक एवं सामाजिक संगठन उसके इस कृत्य पर अत्यधिक रोष व्यक्त कर रहे थे.

यूट्यूब चैनल चलाता है आरोपी
कोतवाली प्रभारी विनय कुमार मिश्र ने बताया, इस मामले का अभियुक्त गौरव शर्मा मूलतः अलीगढ़ का रहने वाला है. इन दिनों वह दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में रहता है तथा उसे वहीं से गिरफ्तार कर मथुरा लाया गया और मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के बाद जिला कारागार भेज दिया गया है. उसने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि वह बीते पांच वर्ष से दिल्ली में ही रहकर गौरव जोन नाम से यू-ट्यूब चैनल चलाता है तथा अच्छा-खासा कमा लेता है. वह छह नवम्बर को मथुरा में महोली रोड स्थित अपने चाचा राजकुमार के यहां आया था.

चचेरे भाई के बताने के बाद ऐसा किया
उसने बताया कि उसे उसके चचेरे भाई प्रशांत ने बातों-बातों में बताया कि वृन्दावन में एक ऐसा स्थान है जहां प्राचीन मान्यता है कि रात में भगवान स्वयं लीला करने आते हैं और कोई भी व्यक्ति वहां रात में रुक नहीं सकता है. ऐसा करने पर मंदिर की ओर से प्रतिबंध है, क्योंकि यदि कोई व्यक्ति वहां रुकने का प्रयास करता है तो वह या तो मर जाता है अथवा विक्षिप्त हो जाता है.

दीवार फांदकर मंदिर में पहुंचा 
आरोपी ने बताया कि इसके बाद उसने प्रशांत व उसके मित्रों मोहित, अभिषेक व एक अन्य के साथ रात में वहां जाने एवं निधिवन का वीडियो बनाने का प्रयास किया. उसने बताया कि वे सभी मध्य रात्रि कार से वहां पहुंचे और गौरव के साथ प्रशांत और मोहित मंदिर परिसर की दीवार फांद कर अंदर प्रवेश कर गए. अभिषेक और पांचवां लड़का गाड़ी में ही बैठे रहे थे.

वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया
पुलिस ने बताया कि गौरव द्वारा अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाने के बाद करीब 15-20 मिनट में वे सभी वहां से वापस आ गए. उन्होंने बताया कि इसके बाद दिल्ली पहुंचकर गौरव ने नौ नवम्बर को वह वीडियो अपने यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड कर दिया, लेकिन जब 13 नवम्बर को उसे पता चला कि इस मामले में उनके खिलाफ वृन्दावन में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है, तो उसने तुरंत वह वीडियो न केवल चैनल से हटा दिया, बल्कि अपने मोबाइल फोन से भी डिलीट कर दिया.

अन्य की तलाश जारी
इस बीच मामला गर्माने पर पुलिस सक्रिय हुई और सर्विलांस एवं यू-ट्यूब चैनल के आईपी एड्रेस के माध्यम से गौरव के ठिकाने का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया. मिश्रा का कहना है कि चार अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें: 

Rajasthan News: प्रशासनिक सेवाओं में भारी फेरबदल, 15 IAS, 7 IPS और दो IRS अधिकारियों का तबादला हुआ

Jharkhand Panchayat Chunav: भाजपा ने हेमंत सोरेन सरकार को घेरा, लगाया टाल मटोल करने का आरोप

Vaccine Centres in UP Rural Areas: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के स्कूलों और कॉलेजों में खुलेंगे कोरोना टीकाकरण केंद्र

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget