एक्सप्लोरर

Video: डॉग लवर्स कब सुधरेंगे? पालतू कुत्ते ने लिफ्ट के बाहर मेड पर किया हमला, सामने आया वीडियो

Viral Video: गाजियाबाद के इंद्रापुरम के आम्रपाली विलेज सोसाइटी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पालतू डॉग ने सोसाइटी की मेड पर हमला कर दिया. इस हमले का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंद्रापुरम के आम्रपाली विलेज सोसाइटी में एक चौंकाने वाली घटना ने लोगों में गु्स्सा और डर पैदा कर दिया है, जहां एक डॉग लवर ने अपने पालतू डॉग को लिफ्ट में ले जाने की कोशिश की, लेकिन अचानक डॉग ने सोसाइटी की मेड पर हमला बोल दिया, जिससे वह घायल हो गई. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके बाद सोसाइटी में हंगामा मच गया है.

कुत्ते ने अचानक सोसाइटी की मेड पर झपट्टा मार दिया

स्थानीय लोगों के मुताबिक, एक युवक अपने पालतू डॉग को लिफ्ट में लेकर जा रहा था. तभी कुत्ता अचानक बेकाबू हो गया और सोसाइटी की मेड पर झपट्टा मार दिया. हमले में मेड को गंभीर चोटें आई है और वह तुरंत होकर नीचे गिर गई. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक ने घटना के बावजूद कुत्ते को नियंत्रित करने की बजाय उसे फिर से लिफ्ट में ले जाने की कोशिश की. इस दौरान अन्य निवासियों ने डर और असुरक्षा की भावना बढ़ गई. 

फुटेज के वायरल होने के बाद इस मुद्दे पर बहस छिड़ गई

हादसे के बाद घायल मेड को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत स्थिर है, लेकिन उसे गहरी खरोंच और चोटें आई हैं. मेड ने बताया कि वह इस तरह की घटना की उम्मीद नहीं कर रही थी और उसे डर लग रहा है कि भविष्य में ऐसा फिर न हो. इस घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों में गुस्सा है.

कई लोगों का कहना है कि कुत्ते को बिना लगाम और नियंत्रण के लिफ्त में ले जाना खतरनाक है. कुछ निवासियों ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जबकि अन्य ने सोसाइटी में पालतू जानवरों के लिए सख्त नियम लागू करने की अपील की है. सीसीटीवी फुटेज के वायरल होने के बाद इस मुद्दे पर बहस छिड़ गई है और पुलिस भी इस मामले की जांच में जुट गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लाल किले से झूठ नहीं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अखिलेश यादव
'लाल किले से झूठ नहीं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अखिलेश यादव
CM योगी के मंत्री के ‘राष्ट्रद्रोही’ वाले बयान पर सपा बोली- माफी मांगें
CM योगी के मंत्री के ‘राष्ट्रद्रोही’ वाले बयान पर सपा बोली- माफी मांगें
शहादत का सम्मान, STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र
शहादत का सम्मान, STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र
IG नरेंद्र कुमार राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित, अलीगढ़ से है नाता
IG नरेंद्र कुमार राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित, अलीगढ़ से है नाता

वीडियोज

51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget