एक्सप्लोरर

Video: सुसाइड करने से पहले वीडियो बना रहा था शख्स, पुलिस ने 20 मिनट के अंदर जाकर रोका

UP Viral Video: रायबरेली में एक युवक ने सोशल मीडिया पर सुसाइड करने का वीडियो बनाकर पोस्ट किया. वीडियो के वायरल होते ही पुलिस के हाथ लग गया. पुलिस ने महज 20 मिनट में युवक को सुसाइड करने से बचा लिया.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक युवक की जान पुलिस की सतर्कता और तुरंत कार्रवाई के कारण बच गई. यह घटना उस समय सामने आई जब एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह आत्महत्या करने की बात कब रहा था. इस वीडियो में उसने अपनी आपबीती बताई और उस जगह का जिक्र किया जहां वह आत्महत्या करने जा रहा था. पुलिस ने महज 20 मिनट के अंदर उस युवक को खोज निकाला और उसकी जान बचा ली.

क्या है पूरा मामला?

शिवम नाम का यह युवक, जो रायबरेली जिले के खीरो थाना क्षेत्र के नुनेरा गांव का निवासी है. शिवम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला. वीडियो में वह कह रहा था कि वह आत्महत्या करने जा रहा है क्योंकि उसे गांव के पूर्व प्रधान बबलू कुशवाहा और उसके बेटों ने प्रताड़ित किया जा रहा है. शिवम ने वीडियो में बताया कि बबलू कुशवाहा और उसके बेटे रिंकू और पिंटू उसे धमकी दे रहे हैं और मानसिक रूप से तंग कर रहे हैं. वीडियो में शिवम कह रहा है कि हम सुसाइड करने जा रहे हैं. इसके जिम्मेदार बबलू प्रधान और उसके लड़के होंगे.

पुलिस ने वीडियो को देखते ही एक्शन लिया

शिवम ने वीडियो में अपनी गरीबी का भी जिक्र किया. उसने कहा , "हम गरीब मिडिल क्लास फैमिली से हैं. ये लोग बोल रहे हैं कि हम गुंडई करते हैं" साथ ही उसने यब भी बताया कि वह पहले जेल गया था, लेकिन निर्दोष होने के कारण छूट गया. फिर भी उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गया है. वीडियो में शिवम ने वह पेड़ भी दिखाया, जहां वह आत्महत्या करने का इरादा कर रहा था. शिवम कहता है कि देखो यह पेड़ है. हम इधर सुसाइड करने जा रहे हैं.

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद यह वायरल हो गया और पुलिस को इसकी सूचना मिली. रायबरेली पुलिस ने इस वीडियो को देखते ही तुरंत एक्शन लिया. पुलिस की टीम मे मात्र 20 मिनट के अंदर शिवम को खोज निकाला. पुलिस ने बताया कि वीडियो में दिखाई गई लोकेशन के आधार पर वे झमकुरियापुर गांव के पास पहुंचे, जहां शिवम खेतों में झाड़ियों के बीच वीडियो बना रहा था. पुलिस ने उसे समय रहते रेस्क्यू कर लिया और आत्महत्या करने से बचा लिया. पुलिस ने कहा कि अब हम शिवम की शिकायत पर कार्रवाई कर रहे हैं और दोषियों को सख्त सजा दिलाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Embed widget