एक्सप्लोरर

बसपा के बागी विधायक बनाएंगे नया दल, विधानसभा अध्यक्ष ने दी ये प्रतिक्रिया

विधानसभा स्पीकर हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि बसपा के बागी विधायक तकनीकी रूप से पार्टी के ही विधायक माने जाएंगे. व्हिप के उल्लंघन पर उनकी सदस्यता रद्द भी हो सकती है.

लखनऊ. बसपा के बागी विधायक असलम राइनी ने मंगलवार को नया दल बनाने का ऐलान किया था. असलम ने कहा था कि 12 विधायकों के साथ होते ही वो अलग दल बना लेंगे. इसके लिए वो विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के साथ मुलाकात भी करेंगे. वहीं, असलम राइनी के अलग दल बनाने के दावे पर विधानसभा अध्यक्ष की प्रतिक्रिया सामने आई है. 

बीएसपी के बागी विधायकों के अलग गुट बनाने के सवाल पर विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित का साफ तौर पर कहना है कि दल-बदल कानून के तहत एक तिहाई सदस्यों का अलग होना जरूरी होता है. उन्होंने कहा कि विधानसभा में सदन के भीतर नया गुट बनाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष से प्रार्थना करनी पड़ती है. अगर एक तिहाई से ज्यादा विधायक एक साथ आते हैं तो अध्यक्ष इन्हें अलग गुट के तौर पर मान्यता देता है.

"चुनाव आयोग में रजिस्ट्रेशन जरूरी"
उन्होंने आगे कहा कि अलग पार्टी बनाने के लिए चुनाव आयोग में रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है. जिसमें पार्टी के संविधान समेत कई चीजें शामिल होती हैं. तकनीकी रूप से यह सभी सदन में बसपा के विधायक माने जाएंगे, भले ही यह पार्टी से निलंबित हैं. उनका कहना है कि इनकी सदस्यता रद्द हो सकती है अगर यह विधायक पार्टी की बात ना मानकर विधानसभा में वोट करते हैं. यानी अगर पार्टी कोई व्हिप जारी करती है और यह उसका उल्लंघन सदन के भीतर करते हैं. 

विधानसभा अध्यक्ष ने ये भी कहा कि अगर कोई स्वेच्छा दल त्याग करता है तो उसकी सदस्यता चली जाएगी. उनका ये भी कहना है की अभी बसपा के किसी भी बागी विधायक ने उनसे संपर्क नहीं किया और ना ही उन्हें अलग गुट बनाने के लिए कोई प्रार्थना पत्र ही दिया है. वो यह भी कहते हैं कि कुछ समय पहले जरूर बसपा की तरफ से एक पत्र आया था जिसमें यह कहा गया था कि बसपा के नेता विधानमंडल दल लाल जी वर्मा को हटाकर पार्टी दूसरे विधायक को नेता बना रही है जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था.

ये भी पढ़ें:

यूपी: नया दल बनाएंगे बसपा के बागी विधायक असलम राइनी, बोले- संपर्क में हैं 11 विधायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget