एक्सप्लोरर

UP Politics: साध्वी प्राची ने दिया तौकीर रजा को करारा जवाब, कहा- 'दंगाई है मौलाना, बुलडोजर बाबा तैयार हैं'

Bareilly News: वीएचपी नेता साध्वी प्राची ने कहा कि "तौकीर रजा 2010 दंगे में मुख्य आरोपी है. ऐसे लोगों पर बुलडोजर चलना चाहिए. हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र था, हिंदू राष्ट्र है और हिंदू राष्ट्र रहेगा."

Sadhvi Prachi News: हिन्दू राष्ट्र (Hindu Rashtra) को लेकर भड़काऊ बयान देने वाले मौलाना तौकीर रजा (Maulana Tauqeer Raza) पर विश्व हिन्दू परिषद (VHP) की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची (Sadhvi Prachi) ने जोरदार हमला किया है. बरेली पहुंची साध्वी प्राची ने तौकीर रजा को देशद्रोही और अपराधी बताया और कहा कि 2010 दंगे का मुख्य आरोपी, तौकीर रज़ा देश में अलगाववाद और प्रदेश में अशांति पैदा करना चाहता है. उन्होंने कहा कि योगी जी ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे. बुलडोजर बाबा तौकीर रज़ा के लिए तैयार हैं.

मुरादाबाद और बरेली में भड़काऊ बयान देकर सुर्खियों में आए इत्तेहाद मिल्लत काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. तौकीर रजा के खिलाफ मुरादाबाद में एफआईआर दर्ज हो गई है. इस बीच वीएचपी नेता साध्वी प्राची ने तौकीर रजा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि तौकीर रजा देशद्रोही है और 2010 दंगे में मुख्य आरोपी भी रहे हैं. तौकीर रजा एक अपराधी है और इन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. ऐसे लोगो पर बुलडोजर चलना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र था, हिंदू राष्ट्र है और हिंदू राष्ट्र रहेगा.

तौकीर रजा को दिया करारा जवाब

साध्वी प्राची ने कहा कि तौकीर रज़ा की औकात नहीं है कि वह 1947 की तरह फिर से देश का विभाजन करवा सकें. उन्होंने कहा कि "जब 1947 में मुसलमानों को पाकिस्तान मिला था तो मुसलमान वहां क्यों नहीं गए. अब क्यों हिंदुओं का खून दोबारा से पी रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश के विभाजन के बारे में दोबारा से सोच भी मत लेना अब हिंदुस्तान का हिंदू सजग और सावधान हो चुका है. इसका खामियाजा तुम लोगों को भुगतना पड़ेगा."

साध्वी प्राची ने सऊदी अरब में लगे लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध के बारे में कहा कि हिंदुस्तान में भी लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगना चाहिए और जो लोग लाउडस्पीकर की मांग करते हैं ऐसे लोगों को शरीयत के हिसाब से ही सजा मिलनी चाहिए. साध्वी ने 15 मार्च को निकलने वाली तिरंगा यात्रा और दिल्ली कूच को लेकर भी तौकीर रजा पर निशाना साधा और कहा कि ये 2023 का हिंदुस्तान है. 2014 से पहले का हिंदुस्तान इसे ना समझे. ऐसे लोग मुस्लिम समुदाय के लिए भी कलंक है. पाकिस्तान के हाथ में भीख का कटोरा है और तौकीर रजा भी मुस्लिमों को भी कटोरा दिलवाना चाह रहे हैं. 

बुलडोजर चलाने की मांग की 

साध्वी प्राची ने कहा कि 'योगी जी ये लातों के भूत हैं, जो बातों से नहीं मानेंगे. तौकीर रजा देश में अलगाववाद की स्थिति पैदा करना चाह रहे हैं. यूपी में भी अशांति पैदा करना चाह रहे हैं इनके लिए बुलडोजर बाबा तैयार बैठे हैं. वहीं वीएचपी, आरएसएस और बजरंग दल के प्रतिबंध लगाने की मांग पर कहा कि तौकीर रजा की अगर जांच करवाई जाए तो उनके संबंध पीएफआई से जरूर निकलेगा. वीएचपी, बजरंग दल और आरएसएस की तो ये एबीसीडी भी नहीं जानते. हिंदुस्तान में अगर कोई देशभक्ति की मिसाल ढूंढना चाहे तो पूरे विश्व में केवल आरएसएस, वीएचपी और बजरंग दल ही मिलेगा.'

ये भी पढ़ें- UP Politics: 'हिन्दू, BJP और RSS के लोग क्यों कर रहे ऐसी बातें' मौलाना तौकीर रजा के समर्थन में बोले सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget