एक्सप्लोरर

Prayagraj News कभी राम मंदिर के लिए सड़कों पर आंदोलन करने वाली वीएचपी अब लोगों से कर रही है शांति व सौहार्द की अपील

अयोध्या फैसले को लेकर राज्य में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस प्रशासन हाई एलर्ट पर है। वही राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी रही विश्व हिंदू परिषद भी लोगों से शांति और सौहार्द बनाये रखने की अपील कर रही है

प्रयागराज, एबीपी गंगा। अयोध्या विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले विश्व हिन्दू परिषद भी सक्रिय हो गया है। हालांकि बदले हुए हालात में वीएचपी ने अपनी भूमिका को भी खुद ही बदल लिया है। कभी राम मंदिर के लिए सड़कों पर आंदोलन करने वाला यह संगठन अब लोगों के बीच जाकर उनसे फैसला आने पर शांति व सौहार्द कायम रखने की अपील कर रहा है। इतना ही नहीं संगठन ने अपने पदाधिकारियों व नेताओं के इस संवेदनशील मामले में बयानबाजी करने पर रोक लगा दी है और साथ ही अदालत के फैसले का हर हालत में सम्मान करने की भी हिदायत दी है। वीएचपी के बड़े नेता खुद अलग अलग प्रांतो में बैठक कर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अदालत के फैसले के बाद जश्न मनाने या विरोध प्रदर्शन न करने की सख्त हिदायत भी दे रहे हैं।

इसी कड़ी में अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय पिछले दो दिनों से प्रयाग में थे। यहां उन्होंने संगठन के दफ्तर केसर भवन में विभाग और प्रांत के पदाधिकारियों के साथ कई दौर बैठक की और उन्हें ज़रूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पदाधिकारियों को गांवों और मोहल्लों में जाकर लोगों से अदालत के फैसले का सम्मान किये जाने व शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करने की हिदायत दी। चंपत राय ने आधिकारिक तौर पर मीडिया से कोई बातचीत नहीं की, लेकिन उन्होंने संगठन की बदली हुई भूमिका के बारे में ज़रूर जानकारी दी। माना यह जा रहा है कि केंद्र और यूपी में बीजेपी की सत्ता होने की वजह से विश्व हिन्दू परिषद ने अब भूमिका खुद ही बदल दी है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget