एक्सप्लोरर

Varanasi Ka Mausam: पिछले 150 सालों में सबसे गर्म रही वाराणसी सहित पूर्वांचल की जनवरी, मौसम विभाग भी हैरान

UP News: वाराणसी में मौसम ने लोगों को जनवरी महीने में गर्मी की एहसास करा दिया,वाराणसी सहित पूर्वांचल का तापमान बीते 150 वर्षो की तुलना में सबसे ज्यादा रहा. आने वाले दिनों तापमान और बढ़ने के आसार हैं.

Varanasi Weather Today: वाराणसी सहित पूर्वांचल के मौसम में हैरान करने वाला बदलाव देखा जा रहा है.  जनवरी के तीसरे सप्ताह से ही स्थिति देखी जा रही थी कि बीते वर्षों की तुलना में जनवरी जैसे ठंड वाले दिनों में भी तापमान अधिक होने की वजह से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है. अब जनवरी माह बीत चुका है. इसी बीच मौसम विशेषज्ञों की तरफ से कहा जा रहा है कि- जनवरी के अंतिम दिनों में वाराणसी सहित पूर्वांचल का तापमान बीते 150 वर्षो की तुलना में सबसे ज्यादा रहा.

BHU से मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर मनोज कुमार श्रीवास्तव की तरफ से एबीपी लाइव को मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव न होने की वजह से वाराणसी सहित पूर्वांचल के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है. इसके अलावा मौसम में इस तरह के परिवर्तन की प्रमुख वजह स्पष्ट हो पाना मुश्किल है. 31 जनवरी के दिन वाराणसी का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जबकि न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री रिकार्ड किया गया. 

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
इसके अलावा 1 फरवरी को वाराणसी का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और 2 फरवरी को तो अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है. निश्चित ही इससे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि बीते 150 वर्षो में जनवरी का महीना पूर्वांचल के लिए कभी इतना गर्म रहा हो. फिलहाल आने वाले अप्रैल मई और जून के महीने में देखना होगा कि पूर्वांचल के मौसम में क्या परिवर्तन देखने को मिलता है.

रात और सुबह के वक्त ही लोग ले रहे हैं ऊनी कपड़ों का सहारा
फिलहाल वाराणसी में भी इस बात की चर्चा जोरों पर है कि जनवरी महीने में ही तापमान 29 डिग्री तक पहुंच चुका है. तो ऐसे में आने वाले महीनो में पूर्वांचल की क्या स्थिति होगी. जनवरी और फरवरी का महीना ठंड के लिए जाना जाता है, लेकिन इन दिनों लोग सिर्फ सुबह और रात के समय ही ऊनी कपड़े पहनते नजर आ रहें हैं.

ये भी पढ़ें: 'मौनी अमावस्या के दिन जिन्होंने...' महाकुंभ पहुंचे सीएम योगी ने भगदड़ हादसे पर कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस
नोएडा में 13 दिन तक धारा 163 लागू, मंदिर-मस्जिद पर भी निर्देश, जानें वजह
नोएडा में 13 दिन तक धारा 163 लागू, मंदिर-मस्जिद पर भी निर्देश, जानें वजह

वीडियोज

YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget