एक्सप्लोरर

Varanasi News: मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने की CM योगी और राज्यपाल के साथ बैठक, जानिए- किस मुद्दे पर हुई चर्चा

बैठक के दौरान मॉरीशस के भोजपुरी भाषियों को यूपी के पर्यटन केंद्रों से जोड़ने और इसके साथ ही यहां के जीआई टैग और अन्य उत्पादों के निर्यात को विस्तार देने के विषय पर भी चर्चा हुई.

Uttar Pradesh News: मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने अपने वाराणसी (Varanasi) दौरे के अंतिम दिन शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से उत्तर प्रदेश में निवेश और व्यापार की संभावनाओं पर चर्चा की. शुक्रवार को आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अलग-अलग बैठक की.

किन बातों पर हुई चर्चा
अधिकारियों के अनुसार इस दौरान बैठक में दोनों देशों का प्रतिनिधिमंडल भी उपस्थित रहा. बैठक में उत्तर प्रदेश में निवेश और व्यापार की संभावनाओं पर विचार किया गया. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान मॉरीशस के भोजपुरी भाषियों को यूपी के पर्यटन केंद्रों से जोड़ने और इसके साथ ही यहां के जीआई टैग और अन्य उत्पादों के निर्यात को विस्तार देने के विषय पर भी चर्चा हुई.

पूर्वज बलिया के मूल निवासी 
बताया जा रहा है कि इससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक और अन्य मसलों पर समझौता करने के पहल को मजबूती मिलेगी. मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवींद जगन्नाथ के पूर्वज पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र के मूल निवासी बताये जाते हैं. बैठक के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रुद्राक्ष कनवेन्शन सेंटर के लिए रवाना हो गयीं, वहीं उसके कुछ ही समय बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की.

किसान नेता राकेश टिकैत का बड़ा बयान, कहा- जल्द होगा बुलडोजर और ट्रैक्टर में मुकाबला, सड़कों पर आएंगे

तीन दिवसीय भ्रमण पर आए 
योगी ने प्रधानमंत्री को काशी के हस्तशिल्पियों द्वारा तैयार किया गया अंगवस्त्रम पहनाकर अभिनदंन किया. वहीं लकड़ी का बना श्रीराम मंदिर का भव्य मॉडल भी उपहर स्वरुप दिया. इसके बाद प्रधानमंत्री हवाई अडडे के लिए रवाना हो गए. इससे पहले तीन दिवसीय भ्रमण पर बुधवार को काशी आए मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने अपनी पत्नी कोबिता जगन्नाथ के साथ बृहस्पतिवार की शाम श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजन किया.

कॉरिडोर का अवलोकन 
अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भी अवलोकन किया. दर्शन-पूजन के पश्चात प्रधानमंत्री को मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के बारे में विस्तार से जानकारी दी. जगन्नाथ ने बृहस्पतिवार को सुबह अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री सर अनिरुद्ध जगन्नाथ की अस्थियों को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा की धारा में प्रवाहित किया.

Loudspeaker Row: नोएडा में मंदिर और मस्जिदों को नोटिस थमाने के बाद पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, 18 DJ हुए जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
यूपी में Gen Z पर बीजेपी का फोकस, BJYM ने बना लिया खास प्लान
यूपी में Gen Z पर बीजेपी का फोकस, BJYM ने बना लिया खास प्लान
'नौजवान छात्र-छात्राओं...', एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर बोलीं मायावती
'नौजवान छात्र-छात्राओं...', एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर बोलीं मायावती
कांवड़ यात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर अलर्ट, ATS-ड्रोन और 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात
कांवड़ यात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर अलर्ट, ATS-ड्रोन और 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल के पास होने पर क्या बोले चिराग पासवान? जानें
राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल के पास होने पर क्या बोले चिराग पासवान? जानें
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget