एक्सप्लोरर

Varanasi: काशी विश्वनाथ परिक्षेत्र में भरभराकर गिरे दो मकान, 1 महिला की मौत, स्थानीय लोग सहमे

Varanasi News: काशी विश्वनाथ परिक्षेत्र में हुई घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री मोदी ने भी स्वयं संज्ञान लिया. अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए.

Varanasi House Collapsed: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ परिक्षेत्र में 2 मकान ढहने की वजह से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए और एक महिला की मृत्यु हो गई. घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. घंटों की मशक्कत के बाद घरों में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सका. 

मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार देर रात तकरीबन 3:00 बजे वाराणसी काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र के येलो जोन में बने दो मकान ढह गए. इनमें से एक मकान जिसमें चार लोग फंसे थे जो स्वयं निकल गए. जबकि दूसरे मकान में 9 लोग फंसे थे. इनमें से दो लोग तो खुद ही किसी तरह बाहर आ गए लेकिन, सात लोग फंस गए थे. 

पुलिस प्रशासन ने सातों लोगों को बचाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. घंटो चला रेस्क्यू ऑपरेशन अब खत्म हो चुका है. मलबे में दबे 7 लोगों को निकाला जा चुका है. इनमें से एक महिला की मौत हो गई. जबकि अन्य घायलों का उपचार मंडलीय अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है. 

पीएम मोदी और सीएम योगी ने लिया संज्ञान 
काशी विश्वनाथ परिक्षेत्र में हुई घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री मोदी ने भी स्वयं संज्ञान लिया है. मंडलायुक्त से घटना के बारे में विस्तार से जानकारी लेने के अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने घायलों को बेहतर इलाज के लिए दिशा निर्देश दिया है. फिलहाल मौके पर मलबा हटाने का कार्य जारी है. यहां से कुछ ही दूरी पर गेट नंबर 4 और गेट नंबर 4- A के माध्यम से श्रद्धालुओं का प्रवेश भी मंदिर परिसर में होता है. लेकिन, फिलहाल अगले आदेश तक के लिए इस गेट से श्रद्धालुओं के आवागमन पर रोक लगा दी गई है.
 
घटना से सहमे आसपास के लोग
इस घटना के बाद आसपास के लोग बेहद डरे हुए हैं. एबीपी लाइव से बातचीत में स्थानीय लोगों ने कहा कि करीब 3:00 बजे उन्हें मकान गिरने की आवाज आई थी, जब उन्होंने बाहर आकर देखा तो दो मकान गिरे थे. लोगों ने कहा, यहां कई पुराने मकान हैं जो जर्जर हो चुके हैं. ऐसे में लोगों ने इस बात की भी चिंता जताई है कि अगर इन पुराने मकानों की जल्द मरम्मत नहीं की गई तो ऐसे हादसे और हो सकते हैं. 

UPPRPB: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले बोर्ड ने अलर्ट, नकल रोकने के लिए उठाया बड़ा कदम   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget