एक्सप्लोरर

Israel Hamas War: इजरायल हमास की जंग से संकट में वाराणसी का कपड़ा उद्योग, व्यापारियों ने की PM मोदी से ये मांग

Israel Palestine Conflict: इजरायल हमास के बीच भीषण संघर्ष का असर दिखाई देने लगा है. वाराणसी में 100 करोड़ का कपड़ा उद्योग प्रभावित होने का दावा किया गया है. व्यापारियों ने पीएम मोदी से मांग की है.

Israel Hamas War Update: वाराणसी के व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से इजरायल हमास युद्ध को खत्म कराने की गुहार लगाई है. लोकसभा चुनाव 2014 में वाराणसी से बुनकर अशोक कुमार पीएम मोदी के प्रस्तावक बने थे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की बात पूरी दुनिया में सुनी जाती है. व्यापारी चाहते हैं कि इजरायल हमास का संघर्ष जल्द से जल्द खत्म कराने में पीएम मोदी आगे आएं. जंग की वजह से बनारस का साड़ी कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. बनारस टेक्सटाइल, वस्त्र उद्योग और साड़ियों के लिए देश दुनिया में मशहूर है.

इजरायल हमास की जंग में फंसा वाराणसी का कपड़ा उद्योग

व्यापारियों ने कहा कि इजरायल फिलिस्तीनी हमास के बीच भीषण संघर्ष का असर वाराणसी में कारोबार पर पड़ रहा है. उन्होंने दावा किया कि अब तक 100 करोड़ का व्यापार प्रभावित हो चुका है. बनारस की साड़ियां मध्य पूर्व देशों और यूरोप को निर्यात की जाती हैं. हमास और इजरायल में युद्ध के बीच मध्य पूर्व और यूरोपीय देशों को सप्लाई ऑर्डर रोकना पड़ा है. व्यापारियों ने कहा कि जंग लंबी खिंचने से घाटा और बढ़ने की आशंका है. कपड़ा व्यापारी सर्वेश ने जानकारी दी कि वाराणसी सहित पूर्वांचल का सालाना व्यापार 150-200 करोड़ का है.

व्यापारियों ने लगाई प्रधानमंत्री मोदी से दखलअंदाजी की गुहार

उनकी मांग है कि जंग का समाधान जल्द से जल्द निकले. शांति के माहौल में कारोबार पटरी पर आ जाएगा. बता दें कि 7 अक्टूबर की सुबह हमास के लड़ाकों ने इजरायली क्षेत्र में रॉकेट से हमला कर दुनिया को चौंका दिया था. हमले से बौखलाए इजरायल ने जंग की घोषणा कर दी थी. दिन गुजरने के साथ जंग की विभीषिका बढ़ती जा रही है. इजरायल का कहना है कि हमास को जड़ से उखाड़े बिना चैन नहीं लेगा. जंग ने इजरायल और फिलिस्तीन के हजारों लोगों की जिंदगी छीन ली है. सैकड़ों लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं. 

WATCH: 'मेरी बेटी को मार डाला, न्याय दो..', सीएम योगी की सभा में न्याय की गुहार लगाने लगीं मां-बेटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; मायानगरी में ऑरेंज अलर्ट
मुंबई समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; मायानगरी में ऑरेंज अलर्ट
चंपत राय रहेंगे या जाएंगे? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की आज अहम बैठक
चंपत राय रहेंगे या जाएंगे? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की आज अहम बैठक
UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
Embed widget