एक्सप्लोरर

Varanasi News: धर्म नगरी वाराणसी में खुलेगा सनातन विवि, आध्यात्मिक गुरु का ऐलान 1000 एकड़ में होगा इसका निर्माण

UP News: इस विश्वविद्यालय में गुरुकुल परंपरा की तर्ज पर वेद शास्त्र पुराण, योग, आयुर्वेद, वैदिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान का अध्ययन होगा. उन्होंने सनातन बोर्ड के गठन की भी मांग की है.

Varanasi News: आध्यात्मिक गुरु ऋतेश्वर महाराज की तरफ से ऐलान किया गया है कि काशी में 1000 एकड़ के दायरे में सनातन विश्वविद्यालय खोला जाएगा इसमें गुरुकुल परंपरा की तर्ज पर वेद शास्त्र पुराण, योग, आयुर्वेद, वैदिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान का अध्ययन होगा. इसके अलावा उन्होंने अपनी मांग को फिर से दोहराते हुए कहा कि जिस प्रकार से देश में पाठ्यक्रम के लिए अलग-अलग बोर्ड निर्धारित किए गए हैं. इस तरह से वेद शास्त्र पुराण और सनातन परंपराओं का व्यवस्था पूर्वक अध्ययन करने के लिए सनातन बोर्ड का भी गठन किया जाए.

आध्यात्मिक गुरु ऋतेश्वर महाराज की तरफ से काशी में एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा गया हैं कि 1000 एकड़ की भूमि के दायरे में जल्द ही इस धर्म नगरी में सनातन विश्वविद्यालय खोला जाएगा. इसमें हमारे प्राचीन धर्मशास्त्र वेद पुराण, आयुर्वेद, वेद विज्ञान, योग आधुनिक विज्ञान की शिक्षा को गुरुकुल परंपरा के तहत पढ़ाया जाएगा. उनका कहना है कि समाज को उन्नति के मार्ग पर ले जाने की क्षमता भारत की प्राचीन गुरुकुल परंपरा जैसी पद्धति में है और इस विश्वविद्यालय में भी पठन-पाठन के अलावा संयमित दिनचर्या, भारत के महापुरुषों का योगदान और अच्छा स्वास्थ्य देखभाल से लेकर विद्यार्थियों के भविष्य को सफल बनाने की नींव रखी जाएगी.

सनातन बोर्ड का भी गठन किया जाए
सरकार से मांग करते हुए यह भी कहा गया कि भारतीय परंपरा को अगली पीढ़ी तक विस्तार से पहुचाने और प्रसारित करने के लिए सनातन बोर्ड का भी गठन किया जाए. वाराणसी में शुरू होने वाले सनातन विश्वविद्यालय में मैकाले पद्धति के अनुसार नहीं बल्कि सनातन प्राचीन परंपरा की पहचान गुरुकुल पद्धति से पढ़ाई होगी. मैकाले पद्धति हमें गुलामी की याद दिलाती है.

 संपूर्ण विश्व को परिवार समझता है अपना भारत 
आध्यात्मिक गुरु ने स्पष्ट करते हुए कहा कि- विश्व के अलग-अलग देशों से संघर्षों की तस्वीर भी हमें कभी-कभी विचलित करती है . लेकिन हमारे भारत भूमि ने हमेशा से ही विश्व को शांति का मार्ग प्रशस्त किया है और आज के दौर में भी भारत में ही वह पूर्ण सामर्थ्य है कि दुनिया का नेतृत्व करते हुए उसे संघर्षों से मुक्ति दिलाकर शांति का मार्ग दिखाएं. और यह संकल्प तभी साकार होगा. जब सनातन विश्वविद्यालय जैसी संस्था विश्व की सबसे प्राचीन नगरी काशी में खुलेगी. 

संस्कृति और परंपराओं के बारे में लोगों को बताएंगे
इस संस्था में हम अपने नौजवान साथियों को महापुरुष विवेकानंद जी, छत्रपति शिवाजी, महाराणा प्रताप सहित अनेक महापुरुषों के बारे में बताएंगे. इसके अलावा सनातन संस्कृति और परंपराओं के बारे में अधूरा ज्ञान रखने वाले लोगों को भी जागरूक कर सकेंगे. आध्यात्मिक गुरु ने यह भी कहा  कि देश के राजनीतिक दलों को भारत के महापुरुषों के नाम पर सड़कों और भवनों का नाम रखना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Haldwani: बनफुलपुरा अतिक्रमण मामले मे सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई, अब तक 1300 मकानों का सर्वे पूरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget