एक्सप्लोरर

Varanasi News: देव दीपावली से वाराणसी में कर सकेंगे लोग हवा में सफर, देश में पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोप-वे होगा तैयार

UP News: वाराणसी में तकरीबन 807 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा है देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोप-वे देव दीपावली तक बनकर तैयार हो जाएगा. इससे पर्यटकों को जाम से मुक्ति मिलेगी.

Varanasi News: वाराणसी को बतौर सांसद रहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोप-वे की सौगात दी है. इसकी आधारशिला रखी जा चुकी है और अब इसके निर्माण कार्य को भी तेजी से पूर्ण किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार दुनिया का तीसरा और भारत का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोप-वे काशी में देव दीपावली तक बनकर तैयार हो जाएगा. पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाराणसी में तकरीबन 807 करोड़ की लागत से स्विट्जरलैंड की आधारित कंपनी बार्थोलेट द्वारा इसका निर्माण कराया जा रहा है. इसका प्रमुख उद्देश्य काशी आने वाले पर्यटकों को एक जाम मुक्त यात्रा और शहर को प्रदूषण से मुक्ति दिलाना है.
 
वाराणसी में बन रहे देश के पहले अर्बन ट्रांसपोर्ट रोप वे के देव दीपावली से शुरू होने की संभावना है. 807 करोड़ की लागत से बन रहे इस रोप-वे में एक दिशा में एक घंटे में तकरीबन 3000 यात्री सफर कर सकेंगे. यह जमीन से करीब 50 मीटर की ऊंचाई से लोगों को एक शानदार और रोमांचक यात्रा का अनुभव कराएगा. एक ट्राली में तकरीबन 10 यात्री सवार हो सकते हैं और कुल 150 ट्राली कार चलेगी. वाराणसी के गोदौलिया से कैंट रेलवे स्टेशन तक यात्रियों को सफर पूरा करने में कुल 16 मिनट लगेंगे और यह पूरे दिन भर में 16 घंटे यात्रियों के लिए संचालित किया जाएगा.
 
देव दीपावली में वाराणसी में पहुंचते हैं लाखों की संख्या में पर्यटक
वाराणसी में देव दीपावली का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. इस अवसर पर लाखों की संख्या में पर्यटक देश और दुनिया से वाराणसी पहुंचते हैं. काशी के सांसद नरेंद्र मोदी का यह ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है. देव दीपावली तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. वाराणसी रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक बनाए जा रहे कुल 16 टावर का निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है. इसके रोप-वे प्रोजेक्ट से न केवल यात्रियों को एक शानदार सफर करने का अवसर मिलेगा बल्कि शहर को जाम मुक्त माहौल और पर्यावरण से भी निजात मिलेगी. वाराणसी में बनकर तैयार हो रहा है, यह देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे है. जबकि पूरे विश्व में इससे पहले दो देशों में सुगम यात्रा के लिए यह शुरू किया जा चुका है.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 किलो चांदी और सोने के बिस्किट किए साफ, नोएडा की सोसायटी में ताले काटकर घुसे चोर
2 किलो चांदी और सोने के बिस्किट किए साफ, नोएडा की सोसायटी में ताले काटकर घुसे चोर
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
अभावों को ढाल नहीं, संघर्ष का मार्ग बनाया, रामनाथ कोविंद की जीवन यात्रा हर भारतीय के लिए प्रेरणा: सीएम योगी
अभावों को ढाल नहीं, संघर्ष का मार्ग बनाया, रामनाथ कोविंद की जीवन यात्रा हर भारतीय के लिए प्रेरणा: सीएम योगी
टपकती छत के नीचे बीता बचपन, आज गरीबों को मिल रहे पक्के घर- पूर्व राष्ट्रपति कोविंद
टपकती छत के नीचे बीता बचपन, आज गरीबों को मिल रहे पक्के घर- पूर्व राष्ट्रपति कोविंद

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget