एक्सप्लोरर

Kashi Ram Leela: वाराणसी में फिर शुरू होगा रामलीला का मंचन, 45 दिनों तक दिया जाएगा प्रशिक्षण

UP News: काशी के लोग पूरे साल रामनगर की इस रामलीला का बेसब्री का इंतजार करते हैं. रामलीला के प्रमुख पात्रों के लिए चयन प्रक्रिया जारी है. चयनित पात्रों को 45 दिनों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा.

Varanasi News: काशी के रामनगर की रामलीला पूरे विश्व में काफी मशहूर है. आध्यात्म के इस अलौकिक झलक को प्राचीनतम व्यवस्था के अनुसार देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठते हैं. इस रामलीला से राम भक्तों का इतना लगाव होता है कि अपना सारा कामकाज छोड़कर वह महीनो तक रामनगर में आकर रहते हैं और अलग-अलग लीला स्थल पर जाकर हर दिन इस आयोजन को देखते हैं. 

काशी के लोग पूरे साल रामनगर की इस रामलीला का बेसब्री का इंतजार करते हैं. एबीपी लाइव को मिली जानकारी के अनुसार रामलीला के प्रमुख पात्रों के लिए चयन प्रक्रिया जारी है. भगवान राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न और मां जानकी के लिए कई आवेदन आ चुके हैं. बहुत जल्द ही चयनित पात्रों की सूची जारी की जाएगी. इन पात्रों  को प्रशिक्षण देने का कार्य किया जाएगा.

45 दिनों तक पात्रों को दिया जाएगा प्रशिक्षण 
रामनगर की रामलीला आयोजन से जुड़े अरविंद कुमार ने एबीपी लाइव को जानकारी देते हुए बताया कि यह लगभग 250 वर्ष प्राचीन परंपरा है,  जो हर वर्ष आयोजित की जाती है. इसको देखने के लिए केवल जनपद से नहीं बल्कि दूर दराज से रामलीला प्रेमी पहुंचते हैं. भगवान राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न और मां जानकी के पात्रों के लिए आवेदन आ चुके हैं जिनके चयन प्रक्रिया को पूर्ण किया जा रहा है. चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद इन्हें 45 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा. यह काशी नरेश के देखरेख में प्रशिक्षण तारीख और अगले रामलीला मंचन तक रामनगर में ही निवास करेंगे.

काशी जनपद में शुरू होने वाले रामनगर की रामलीला का मंचन अनंत चतुर्दशी से होता है और सबसे पहले यहां की रामलीला की ही शुरुआत होती है. सबसे खास बात की यहां प्राचीनतम व्यवस्था के तहत रामलीला का मंचन होता है जिसमें पुराने लैंप, अलग-अलग लीलाओं के अनुसार चयनित स्थल, पाठ का मंचन लीला प्रेमियों को अपनी तरफ आकर्षित करता है. रावण जन्म से लेकर प्रभु राम के राज्याभिषेक तक रामनगर के अलग-अलग लीला स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है. ऐसे में इस बार भी रामनगर की रामलीला को भव्य स्तर पर  आयोजित करने की पूरी तैयारी है.

ये भी पढ़ें: Gorakhpur Traffic Diversion: गोरखपुर में आज से बदल गई ट्रैफिक व्यवस्था, यहां देखें डायवर्जन रूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget