एक्सप्लोरर

Varanasi News: वाराणसी में नाविकों की हड़ताल जारी, नाव संचालन पड़ा ठप, पर्यटक हुए मायूस

UP News: वाराणसी में अपनी प्रमुख मांगों को लेकर नाविक समाज के लोगों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही. नाविकों ने अपनी मांगों को लेकर नाव संचालन सेवा बंद कर दी जिससे पर्यटकों को मायूस लौटना पड़ रहा है.

Varanasi News: वाराणसी पहुंचने वाले श्रद्धालु और पर्यटक गंगा नदी में नौका विहार करना पसंद करते हैं. बसंत पंचमी के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु वाराणसी पहुंचे हैं. इसी बीच वाराणसी के गंगा नदी में नाविक समाज की तरफ से अपनी मांग को लेकर पूरी तरह नाव संचालन ठप्प करने का फैसला लिया  है. फिलहाल आज हड़ताल का दूसरा दिन है. हालांकि नाव संचालन ठप्प होने से वाराणसी के गंगा घाटों पर पहुंचने वाले श्रद्धालु पर्यटक नौका विहार नहीं कर पा रहे हैं, जिनकी वजह से उन्हें मायूस लौटना पड़ रहा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बसंत पंचमी से ही नविको ने वाराणसी के सभी 84 घाट पर नाव संचालन रोकने का फैसला लिया है. इस दौरान वाराणसी के दशास्वमेध घाट के ठीक सामने सैकड़ो की संख्या में नाविक  इकट्ठा हुए. उनका कहना है कि प्रशासन के हर दिशा निर्देश को हम प्राथमिकता के साथ पालन कर रहे हैं. नाव चलाने की समय अवधि से लेकर श्रद्धालु पर्यटकों के सुरक्षा तक लेकिन इसके बाद भी हमारी बातों को प्रशासन द्वारा नहीं सुना जा रहा है, वह अपने मनमाने रवैया पर हैं.

हड़ताल पर बैठे नाविकों का कहना है कि जब तक हमारी बात को घाट पर आकर नहीं सुना जाएगा, तब तक हम यह नाव संचालन शुरू होने नहीं देंगे. इस दौरान उनका कहना है कि प्रशासन के लोगों ने फोन से हमसे संपर्क किया, लेकिन हम उनसे घाट पर आकर ही बात करना चाहते हैं.

मायूस लौट रहे हैं पर्यटक
जनवरी के अंतिम सप्ताह फरवरी के प्रथम सप्ताह में भारी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु वाराणसी के गंगा घाट पर पहुंच रहे हैं. इस दौरान अधिकांश लोग नौका विहार करते हैं, लेकिन नाव संचालन बंद होने की वजह से वह नौका विहार नहीं कर पा रहे हैं. उनका कहना है कि हजारों किलोमीटर दूर से वह काशी आए हैं, लेकिन नाव संचालन बंद होने की वजह से वह काशी भ्रमण नहीं कर पा रहे हैं.जिस वजह से वह मायूस लौटेंगे.

ये भी पढ़ें: कुंभ पर करोड़ों खर्च करने वाली सरकार अंबेडकर जयंती पर कितना खर्च करेगी? चंद्रशेखर आजाद ने उठाया सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी की जनता को बड़ी राहत, अब इतने रुपये किलो मिलेगी चीनी
CM योगी की जनता को बड़ी राहत, अब इतने रुपये किलो मिलेगी चीनी
Watch: वाराणसी में मंच पर MLC प्रत्याशी से नाराज हुए CM योगी? वायरल वीडियो से चर्चा
वाराणसी में मंच पर MLC प्रत्याशी से नाराज हुए CM योगी? वायरल वीडियो से चर्चा
रामपुर: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ा एक्शन, 2 आरोपियों की 65 लाख की संपत्ति कुर्क
रामपुर: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ा एक्शन, 2 आरोपियों की 65 लाख की संपत्ति कुर्क
UP पंचायत चुनाव पर सपा का BJP पर हमला, कहा- हार के डर से टाले चुनाव
UP पंचायत चुनाव पर सपा का BJP पर हमला, कहा- हार के डर से टाले चुनाव

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget