एक्सप्लोरर

Railway: इन रेलवे स्टेशन के नाम से हर दिन छूटते है दर्जनों यात्रियों की ट्रेनें, जानें पूरी डिटेल

UP News: यूपी के बनारस और कैंट रेलवे स्टेशन पर हमेशा यात्रियों को असमंजस की स्थिति बनी रहती है. दोनों स्टेशन पर केवल एक अल्फाबेट का अंतर है.यात्रियों का कहना है कि यहां एक यूनिक कोड लागू किया जाए.

Varanasi News: वाराणसी पर्यटन स्थल, रोजगार, शिक्षा और चिकित्सा का बड़ा केंद्र है. रोजाना हजारों लाखों की संख्या में यात्री वाराणसी स्थित रेलवे स्टेशन से दूसरे शहरों के लिए आवागमन करते हैं. बीते वर्षों में वाराणसी रेलवे स्टेशन की सुविधाओं में एक सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिला है. लेकिन इसी बीच रेलवे स्टेशन में एक समानांतर कोड की वजह से यात्रियों में हमेशा असमंजस की स्थिति रहती है. जिसकी वजह से रोजाना दर्जनों की संख्या में यात्रियों का ट्रेन छूट जाता है. विशेष तौर पर वाराणसी के बनारस रेलवे स्टेशन और कैंट रेलवे स्टेशन में यह स्थिति बनी रहती है.

दरअसल वाराणसी में प्रमुख चार रेलवे स्टेशन है जिनका नाम क्रमशः वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन, बनारस रेलवे स्टेशन, काशी स्टेशन, वाराणसी सिटी स्टेशन निर्धारित है. हालांकि बड़े शहरों और महानगरों के लिए सबसे ज्यादा ट्रेन वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन और बनारस रेलवे स्टेशन से रवाना होती है. और इन्हीं दोनों स्टेशन के नाम पर यात्रियों में अक्सर दुविधा की स्थिति रहती है.  इतना ही नहीं लगभग हर दिन दर्जनों की संख्या में दक्षिण भारत, महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती है. क्योंकि  वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से ही ज्यादातर ट्रेन बड़े शहरों के लिए रवाना होती थी.

दोनों स्टेशन में एक अल्फाबेट का अंतर
जुलाई 2021 में बनारस रेलवे स्टेशन जिसका पुराना नाम मंडुआडीह स्टेशन था. उसको मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित किया गया. परिणाम स्वरूप अब बड़े शहरों के लिए जाने वाली ट्रेन यहां से भी गुजरने लगी.  इन दोनों स्टेशन के कोड की बात कर ले तो वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन का कोड BSB है. जबकि बनारस रेलवे स्टेशन का BSBS है. हालांकि सबसे ज्यादा दुविधा की स्थिति भी इसलिए बनती है क्योंकि ज्यादातर यात्री शहर को बनारस या वाराणसी ( जनपद का एक नाम ) से ही पहचानते हैं और  दोनों स्टेशनों के कोड में मात्र एक ही  अल्फाबेट का अंतर देखा जाता है.

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन और बनारस रेलवे स्टेशन में तकरीबन तीन से चार किलोमीटर का अंतर है. लगभग हर दिन अंतिम मौके पर दर्ज़नों यात्रियों को पता चलता है कि उनकी ट्रेन वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से न जाकर बनारस रेलवे स्टेशन से चलेगी. इस दौरान आनन फानन  में यात्री वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से निकलकर बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचते हैं. इस दौरान वाराणसी से दक्षिण भारत, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली के लिए जाने वाली ट्रेन कई बार यात्रियों से छूट जाती है. ऐसे में यात्रियों का मानना है कि  एक यूनिक कोड लागू किया जाए.

ये भी पढ़ें: Aligarh News: नगर निगम की जनता को सौगात, नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तर के चक्कर, एक क्लिक पर जमा होगा हाउस टैक्स बिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget