एक्सप्लोरर

PhD on PM Naredra Modi: वाराणसी की नजमा परवीन ने की PM मोदी पर PhD, प्रधानमंत्री के राजनीतिक जीवन से हैं प्रभावित

Varanasi News: वाराणसी के नजमा परवीन ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पीएचडी की है. पीएम मोदी पर पीएचडी करने वाली वह पहली मुस्लिम महिला है. उन्होंने कहा, वे राजनीतिक जीवन से काफी प्रभावित हैं.

Najma Parveen PHD on Pm Modi: आज के दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की गिनती विश्व के लोकप्रिय नेताओं में की जाती है. देश दुनिया में लोगों द्वारा उनके प्रति अलग-अलग तरीके से अपनी भावनाओं को दर्शाते हुए सम्मान व्यक्त किया जाता है. इसमें अनेक लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें अपना आदर्श मानते हैं. इसी कड़ी में वाराणसी की रहने वाली नजमा परवीन ने प्रधानमंत्री मोदी पर अपनी डॉक्टरेट की शिक्षा पूर्ण की है. पीएम मोदी पर पीएचडी पूर्ण करने वाली नजमा परवीन (Najma Parveen) भारत की पहली मुस्लिम महिला है. नजमा प्रधानमंत्री मोदी के राजनीतिक जीवन और उनके संघर्ष के दौर से काफी प्रभावित हैं. एबीपी लाइव ने उनसे खास बातचीत की है.

2014 में शुरू करके 2023 नवंबर में हुआ शोध पूरा 
एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान नजमा ने कहा कि - हमने अपना शोध अध्ययन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 2014 में शुरू किया था. राजनीतिक विज्ञान विषय के अंतर्गत हमारा टॉपिक 'नरेंद्र मोदी का राजनीतिक नेतृत्व - एक विश्लेषणात्मक अध्ययन ( 2014 के लोकसभा में चुनाव के विशेष संदर्भ में )' था , जिसे 2014 में शुरू करके 1 नवंबर 2023 को पूरा किया. यह शोध कार्य  काशी हिंदू विश्वविद्यालय से प्रोफेसर संजय श्रीवास्तव के निर्देशन में पूरा हुआ.

इसमें प्रमुख तौर पर पांच अध्याय हैं. इन अध्यायों में कांग्रेस की सत्ता और वंशवाद से मुक्ति, प्रधानमंत्री मोदी का राजनीतिक जीवन, गुजरात में उनका बतौर मुख्यमंत्री के तौर पर कार्य, विपक्ष द्वारा आरोप और आलोचनाओं का दौर, जनता और मीडिया का सहयोग. इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए होने के नाते प्रधानमंत्री मोदी के प्रति मुस्लिम समाज का नजरिया.

क्यों चुना प्रधानमंत्री मोदी पर ही टॉपिक"
नजमा से एबीपी लाइव ने सवाल पूछा कि 2014 में अपने नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन को ही क्यों चुना किसी अन्य राजनेता को क्यों नहीं, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन हमें बेहद प्रभावित करने वाला लगा. इसके अलावा वह बीते 70 से 75 सालों में एक ऐसे राजनेता लगे जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया. उनके ऊपर कई आरोप लगे, एक विशेष धर्म के लोगों के खिलाफ होने का भी उन पर आरोप लगाया गया लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए बिना भेदभाव के सभी वर्ग जाति और धर्म के लोगों का  विकास किया. और इसी दौर में चुनौतियों का सामना करते हुए वह भारत के  प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार भी बने.

विपक्ष के निशाने पर भी हो सकती हैं आप ? 
देश के विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के निशानें पर भी आप हो सकती हैं, इन सवालों का जवाब देते हुए नजमा ने कहा कि - पॉलिटिकल साइंस विषय होने के नाते मुझे एक राजनेता को शोध अध्ययन के तौर पर चुनना ही था. और इसलिए हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुना. इस बात का हमें बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता कि इससे मेरी आलोचना होती है या मैं किसी भी राजनीतिक पार्टी के निशाने पर होती हूँ. प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए आदर्श हैं  और मैं मानती हूं कि आने वाले समय में उनके नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर होगा.

ये भी पढ़ें: UP Air Pollution: बढ़ते वायु प्रदूषण पर CM योगी की कड़ी प्रतिक्रिया, हरियाणा-पंजाब को माना जिम्मेदार, बोले- 'तस्वीरों में साफ दिख रहा है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव का PDA दांव, मिशन-27 का आगाज
ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव का PDA दांव, मिशन-27 का आगाज
2027 के चुनाव से पहले इन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, EC का फैसला
2027 के चुनाव से पहले इन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, EC का फैसला
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget