एक्सप्लोरर

वाराणसी: भूमिपूजन से पहले मुस्लिम महिलाओं ने गाया राम गीत, पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल

कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अयोध्या जाएंगे और भव्य राम मंदिर के भूमिपूजन में शामिल होंगे और शिलान्यास करेंगे. भूमिपूजन में आमंत्रित किये गए अतिथियों में से कई लोग आज ही अयोध्या पहुंच जाएंगे, जिनमें मोहन भागवत और रामदेव जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं.

वाराणसी: अयोध्या में 5 अगस्त को राम मंदिर भूमिपूजन का कार्यक्रम होना है. उससे पहले पूरे देश में इसको लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है, तो वहीं धर्म से ऊपर उठकर काशी में मुस्लिम महिलाएं आज राम गीत गा रही हैं. राम का भजन कर रही हैं और राम मंदिर बनने पर राम मंदिर की बधाइयां गा रही हैं.

गौरतलब है कि काशी हमेशा से ही सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करने वाला शहर माना जाता है, लिहाजा मुस्लिम बहनें राम मंदिर भूमिपूजन से पहले राम गीत गाकर समाज में संदेश देने का काम कर रही हैं और संप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश कर रही हैं.

इस दौरान वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं की ओर से भगवान राम का एक पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें ये दर्शाया गया है कि भगवान राम पूरे कायनात के मालिक हैं. महिलाओं की ओर से आज राम गीत गाए गए और बधाइयां बजाकर भव्य और दिव्य राम मंदिर बनने की इच्छा जताई गई.

भूमिपूजन की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं. आपको बता दें कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अयोध्या जाएंगे और भव्य राम मंदिर के भूमिपूजन में शामिल होंगे और शिलान्यास करेंगे. भूमिपूजन में आमंत्रित किये गए अतिथियों में से कई लोग आज ही अयोध्या पहुंच जाएंगे, जिनमें मोहन भागवत और रामदेव जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं.

ये भी पढ़ें भूमिपूजन: आडवाणी-जोशी को ना बुलाए जाने की खबर पर बोलीं साध्वी ऋतंभरा- बिना बुनियाद के शिखर चमका नहीं करते  सुशांत केस: CBI जांच की सिफारिश पर बोले संजय राउत, ‘नीतीश संवेदनहीन हो गए, समझदारी से काम लें’ 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget