एक्सप्लोरर

भूमिपूजन: आडवाणी-जोशी को ना बुलाए जाने की खबर पर बोलीं साध्वी ऋतंभरा- बिना बुनियाद के शिखर चमका नहीं करते

साध्वी ऋतंभरा पर कई मुकदमे चल रहे हैं. उनपर लोगों को भड़काने, आपराधिक साजिश, राजद्रोह जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं. ऐसे में ऋतंभरा से एबीपी ने पूछा कि क्या आरोपित व्यक्ति को भूमिपूजन में बुलाना सही है?

अयोध्या में राम मंदिर का भूमिपूजन पांच अगस्त को होना तय है. भूमिपूजन में शामिल होने के लिए बड़े-बड़े लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं. राम मंदिर आंदोलन में पुरजोर तरीके से शामिल रहने वाली साध्वी ऋतंभरा भी अयोध्या पहुंच रही हैं. अयोध्या पहुंचने से पहले साध्वी ऋतंभरा ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत की. आडवाणी-जोशी को ना बुलाए जाने की खबर पर साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि बिना बुनियाद के शिखर चमका नहीं करते. उनके बिना भूमिपूजन कैसे होगा, उन्हें वहां होना ही चाहिए.

साध्वी ऋतंभरा ने कहा, 'हमें इसकी कोई खबर नहीं है. मुझे ऐसा संभव नहीं लग रहा है, क्योंकि आडवाणी और जोशी जी के बिना कैसे बात बनेगी. ये लोग तो राम मंदिर आंदोलन के बुनियाद रहे हैं और बिना बुनियाद के शिखर कभी चमका नहीं करते हैं. बुनियाद के बल पर ही शिखर चमकता है. उन्हें निमंत्रण दिया गया है या नहीं, लेकिन उनके न आने की वजह उनका स्वास्थ्य या आयु हो सकती है. '

क्या किसी आरोपित व्यक्ति को भूमिपूजन में बुलाना सही? साध्वी ऋतंभरा पर कई मुकदमे चल रहे हैं. उनपर लोगों को भड़काने, आपराधिक साजिश, राजद्रोह जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं. ऐसे में ऋतंभरा से एबीपी ने पूछा कि क्या आरोपित व्यक्ति को भूमिपूजन में बुलाना सही है. इसपर उन्होंने कहा, मैं इतनी बड़ी आतंकवादी नहीं हूं. हां न्यायालय में ये मामले लंबित है, लेकिन इसका भी जल्द फैसला आ जाएगा, निर्णय हो जाएगा. सत्य की जीत ही है. मेरा अयोध्या जाना कोई अपराध नहीं है. अगर मुझे न भी बुलाया जाता, तो भी कोई बात नहीं. मैं अपने मन की अयोध्या में जीती हूं.

6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद गिराए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा, बाबरी मस्जिद का गिरना भगवान द्वारा निश्चित की गई व्यवस्था थी, क्योंकि पांच अगस्त को भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण का शिलान्यास होना था. ये किसी राजनीतिक पार्टी की योजना नहीं थी. ये मेरे राम लला की योजना है, जो अब संपन्न हो रही है. मैं खुद को अपराधी नहीं मानती हूं.

ये भी पढ़ें- Ram Mandir Bhumi Pujan Live Updates: अयोध्या पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत, शाम तक सीएम योगी भी पहुंचेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन

वीडियोज

Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget