एक्सप्लोरर

Varanasi News: वाराणसी में नगर निगम की तरफ से घरों पर लगाए जाएंगे QR कोड, इन सुविधाओं का मिलेगा लाभ

UP News: नगर निगम की तरफ से लाखों घरों पर अब स्पेशल QR कोड लगाए जाएंगे जिसकी मदद से लोगों को टैक्स भुगतान करने में मदद मिल सकेगा. वह घर बैठे ही टैक्स जमा कर सकेंगे.

Varanasi News: वाराणसी नगर निगम की तरफ से शहर को स्मार्ट बनने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई है. नगर निगम की तरफ से लाखों घरों पर अब स्पेशल QR कोड लगाए जाएंगे जिसकी मदद से लोगों को टैक्स भुगतान करने में मदद मिल सकेगा, वह घर बैठे ही टैक्स जमा कर सकेंगे. इसके अलावा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की भी मॉनिटरिंग इस QR कोड के माध्यम से की जा सकेगी. महापौर अशोक तिवारी की तरफ से इस क्यूआर कोड को लॉन्च भी कर दिया गया है. एक्सिस बैंक के सहयोग से वाराणसी के मकानों पर यह QR कोड निशुल्क लगाए जाएंगे.

वाराणसी नगर निगम की तरफ से स्मार्ट सिटी बनाने की तरफ एक खास पहल की शुरुआत की गई है. वाराणसी के घरों के बाहर अब एक QR कोड लगाया जाएगा. इस QR कोड के माध्यम से लोग अपने मोबाइल से स्कैन करते हुए घर बैठे ही मकान का टैक्स, पानी का टैक्स जमा कर सकेंगे. इसके अलावा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की निगरानी एवं कर्मचारियों के दैनिक उपस्थिति की भी मॉनिटरिंग की जा सकेगी. एक्सिस बैंक द्वारा नगर निगम की तरफ से सभी 2 लाख 22 हजार भावनाओं में निशुल्क QR कोड लगाया जाएगा. सबसे पहले यह व्यवस्था भेलूपुर जोन से शुरू की जाएगी.

लोगों को टैक्स जमा करने में होगी सुविधा
महापौर अशोक तिवारी का कहना है कि इस QR कोड के माध्यम से लोग घर बैठे ही स्कैन करके मकान टैक्स पानी का टैक्स जमा कर सकेंगे. इसके अलावा नियमित तौर पर कूड़ा कलेक्शन व साफ सफाई के संबंध में भी मॉनिटरिंग की जा सकेगी. एक स्मार्ट काशी की तरफ एक पहल है जो लोगों के लिए काफी मददगार साबित होगी. बीते वर्षों से काशी में अनेक ऐसे बदलाव हुए हैं जिससे आम जनजीवन की दैनिक दिनचर्या में बदलाव देखा गया है और उसी कड़ी में यह निर्णय भी लोगों के लिए काफी सहायक होगा.

ये भी पढ़ें: UP Crime News: गोरखपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर में एक बदमाश के पैर मे लगी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, 'परिसीमन से ज्यादा जरूरी सीमाओं की सुरक्षा'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, 'परिसीमन से ज्यादा जरूरी सीमाओं की सुरक्षा'
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget