एक्सप्लोरर

Varanasi News: काशी के महाश्मशान मणिकर्णिका और हरीशचंद्र घाट का होगा कायाकल्प, 35 करोड़ की लागत से बदलेगी सूरत

Varanasi News: धर्म नगरी काशी में केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत मणिकर्णिका घाट पर 18 करोड़ और हरिश्चंद्र घाट पर 16.86 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प किया जाएगा.

Varanasi News: काशी को मोक्ष की नगरी कहा जाता है. सनातन संस्कृति में आस्था रखने वाले लोगों की इच्छा होती है कि काशी में ही उनका अंतिम संस्कार हो. जिससे उन्हें जन्म मरण से मुक्ति मिल सके. काशी में प्रमुख तौर पर 2 महाश्मशान घाट है जिसमें मणिकर्णिका घाट और हरिश्चंद्र घाट शामिल है. 

आज के समय में पिछले वर्षों की तुलना में बड़ी संख्या में लोग अपने परिजनों का दाह संस्कार करने के लिए वाराणसी के इन दो प्रमुख घाटों पर पहुंचते हैं. अब केंद्र सरकार की योजनाओं के अंतर्गत इन दो घाटों का कायाकल्प किया जाना तय हुआ है और इस पर तेजी से कार्य जारी है. इसमें मणिकर्णिका घाट पर 18 करोड़ और हरिश्चंद्र घाट पर 16.86 करोड़ रुपए खर्च होंगे 

वाराणसी नगर निगम की तरफ से ABP live को मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी जनपद सहित दूर दराज से आने वाले शव यात्रियों को अंतिम संस्कार के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत ना हो. इसको ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत मणिकर्णिका घाट पर 18 करोड़ और हरिश्चंद्र घाट पर 16.86 करोड़ रुपए का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. 

वाराणसी के श्मशान घाटों का कायाकल्प
इन श्मशान घाटों के कायाकल्प में नए प्लेटफार्म, साफ-सफाई और दीवारों पर सनातन संस्कृति से जुड़ी आकृतियों को दर्शाना, मालबों के ढेर को हटाना, यात्रियों के आने-जाने की सुविधा और पूरी तरीके से श्मशान घाट को कवर करने जैसे कार्य निर्धारित हैं. विशेष तौर पर घाट पर पहुंचने वाले परिजनों को किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो इस बात को ध्यान में रखते हुए इस प्रोजेक्ट को पूर्ण किया जा रहा है. 

श्मशान घाट पर बैठने की सुविधा और शव लाने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो. श्मशान घाटों पर केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत निर्माण कार्य जारी भी है.

इस बारे में जानकारी देते हुए मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा, धर्म नगरी काशी में दूर दराज से लोग अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करने के लिए पहुंचते हैं. हमारी प्राथमिकता है कि किसी भी परिजन को इस दौरान कोई परेशानी, दिक्कत ना हो. इसलिए वाराणसी के प्रमुख श्मशान घाटों कि सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा रहा है. केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत वहां निर्माण कार्य तेजी से जारी है. बहुत जल्द इन दोनों प्रमुख घाटों पर लोगों को सभी प्राथमिक सुविधा और बेहतर रूप में प्राप्त होंगी.

Lok Sabha Election 2024: लालू यादव के मुस्लिम आरक्षण वाले बयान पर पल्लवी पटेल का रिएक्शन, अब उठे ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget